iGrain India - बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग नीरस बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट नई दिल्ली। बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू सपताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन में मांग न निकलने से चना में मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में गिरावट देखी जा रही। देश में इस समय चना की बिजाई गति धीमी बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान को छोड़ अन्य सभी राज्यों में इस वर्ष चना का बिजाई क्षेत्रफल घट सकता है।ऑस्ट्रेलिया संस्था ABARES ने दलहन का उत्पादन अनुमान बदला। आकड़ों के अनुसार चना उत्पादन 13 लाख टन से बढ़ाकर 19 लाख टन दिया गया तथा मसूर का 17 लाख टन से घटाकर 11 लाख टन दिया।चना उत्पादन गत अनुमान से 42% बढ़ाया। चना उत्पादक क्षेत्रों न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड में मौसम फसल के अनुकूल जबकि विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रलिया में मौसम खराब होने से मसूर उत्पादकता पर पड़ा असर। न्यू साउथ वेल्स में रिकॉर्ड 11 लाख टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद जो 2016-17 में 7.92 लाख टन था। क्वींसलैंड में बिजाई समाप्ति की ओर, चना उत्पादन 7.5 लाख टन बताया गया जो 2016-17 में रिकॉर्ड 11.5 लाख टन था। दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों 175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6700/6725 रुपए व राजस्थान लाइन 6800/6825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। पोर्ट देसी चना की गिरावट के असर से आयातित चना में भी मांग सुस्त रही जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6300/6350 रुपए व ऑस्ट्रेलिया पुराना 6600 रुपए नया 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। राजस्थान स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5600/6300 रुपए जयपुर 6800/6850 रुपए बीकानेर 6400/6500 रुपए किशनगढ़ 5500/6250 रुपए व कोटा 5000/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।महाराष्ट्र ग्राहकी अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7100 रुपए अकोला 6800/6825 रुपए नागपुर 6825/6850 रुपए उदगीर 6000/6800 रुपए व अहमदनगर 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मध्य प्रदेशस्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6300/6450 रुपए गंजबासोदा 6200/6600 रुपए सागर 5500/6200 रुपए दमोह 5700/6200 रुपए कटनी 6550/6600 रुपए व इंदौर 6550/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कर्नाटक उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7100/7400 रुपए बीदर 6100/6565 रुपए गदग 6040/6771 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। अन्य चौतरफा के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चना दाल चना की गिरावट के असर से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8000/8400 रुपए भाटापरा 8350 रुपए कटनी 8075 रुपए,गुलबर्गा 8600/8700 रुपए जलगांव 8000 रुपए इंदौर 7800/8100 रुपए जयपुर 7775 रुपए व कानपुर 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।