iGrain India - मुंबई। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से मसूर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण मसूर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से मुंबई मसूर में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मुंद्रा 6025 रुपए हजीरा 6100 रुपए व कंटेनर 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
ग्राहकी का अभाव बना रहने से देसी मसूर में भी लिवाली कमजोर रही। लिवाली कमजोर पड़ने से देसी मसूर की कीमतों में आज 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव दिल्ली 6575/6600 रुपए कटनी 6475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।