💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

सपा के परिवारवाद की स्क्रिप्ट हुई सुपर फ्लॉप : निरहुआ (आईएएनएस साक्षात्कार)

प्रकाशित 24/05/2024, 05:17 pm
© Reuters सपा के परिवारवाद की स्क्रिप्ट हुई सुपर फ्लॉप : निरहुआ (आईएएनएस साक्षात्कार)

आजमगढ़, 24 मई (आईएएनएस)। यूपी की आजमगढ़ सीट पर भाजपा ने भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 2022 में हुए उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव से सीट छीन कर भाजपा के खाते में डाल दी थी। इस बार भी उनकी सीधी लड़ाई सपा के ही धर्मेंद्र यादव से है। यहां का मुकाबला रोचक है। उनका कहना है कि सपा के परिवारवाद की स्क्रिप्ट सुपर फ्लॉप हो चुकी है।उन्होंने आईएएनएस से विभिन्न चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। पेश है बातचीत के कुछ अंश :

सवाल : आप 2022 का उपचुनाव जीत गए थे। इस बार की लड़ाई कितनी कठिन है?

जवाब : कोई कठिनाई नहीं है। यहां से लंबे समय तक जिन लोगों को मौका दिया गया, वे यहां से भाग चुके हैं। यहां के लोग भी जान चुके हैं कि वे भगोड़े हैं, जीतें चाहे हारें, भाग जाते हैं। फिर, भाजपा को मौका दिया। कमल खिला। डेढ़ सालों में इतना काम किया है कि यहां के लोग समझ गए हैं कि भाजपा सरकार में ही आजमागढ़ में तेजी से विकास होगा। जनता का पूरा समर्थन हमारे साथ है।

सवाल : सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का कहना है कि आपको वह गंभीरता से नहीं लेते। कहते हैं कि आप भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं।

जवाब : हम लोगों के पास राष्ट्रवाद और देश को विकसित करने की स्क्रिप्ट है। उस पर धरातल पर काम हो रहा है। इनके पास परिवारवाद की स्क्रिप्ट है। जो सुपर फ्लॉप है। सड़ चुकी है। बदबू आ रही है। उसे ये ढो रहे हैं।

सवाल : उपचुनाव में आपकी जीत का फैक्टर बसपा के उम्मीदवार गुड्डू जमाली माने जा रहे थे। अब वो सपा के साथ हैं। कितनी चुनौती है?

जवाब : गुड्डू जमाली के सपा में जाने से बसपा का पूरा वोट क्या सपा के साथ चला गया है? ऐसा तो नहीं है। गुड्डू जमाली अकेले गए हैं। उनके जाने से 5 से 7 हजार वोट प्रभावित हुआ होगा। हां, 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन था और उसके कारण अखिलेश यादव जीते थे। देखिए, 2022 में सपा के अकेले लड़ने पर धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए और फिर 2024 में भी वही सामने हैं।

सवाल : आजमगढ़ को मुलायम गढ़ कहा जाता है।

जवाब : यहां के यादवों ने समझ लिया है। 2019 या 2022 में समझ गए। चाहे हारे या जीतें, यहीं रहे। यादवों के काम भी किए। वो (सपा) लोग हारें चाहे जीतें, यहां से भाग गए। काम तो दिनेश लाल निरहुआ ने ही किया। यादव भी हमारे साथ आ गए हैं।

सवाल : हरिहरपुर संगीत घराना के लोक विधा और लोककला को अत्यधिक समृद्ध करने के लिए क्या करेंगे?

जवाब : मुख्यमंत्री जी ने संगीत विद्यालय की सौगात दी है। बहुत भव्य बन रहा है। आने वाले समय में पूरी दुनिया से लोग यहां आकर पढ़ाई करेंगे।

सवाल : सपा के विधायक रमाकांत यादव जेल में हैं। उनके बेटे अरुण कांत भाजपा में हैं। वो आपकी कैसे मदद कर रहे हैं ?

जवाब : जो भी अपने दल में है, वे सभी मेहनत कर रहे हैं। सभी जीत के लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं।

सवाल : रोजगार को लेकर एक आपका बयान काफी चर्चित हुआ? विपक्ष ने काफी सवाल उठाए थे।

जवाब : मैंने जो बयान दिया था, उसमें थोड़ी सी कटिंग कर विपक्ष ने मामले को तूल दिया। मैंने अपने बयान में न तो हिंदू के बारे कुछ कहा और न ही मुस्लिम के बारे में। विपक्ष के लोग हर जगह तुष्टीकरण ढूंढ लेते हैं।

सवाल : भोजपुरी एक्टर और गायक आजकल नाम और पैसा कमा कर चुनाव लड़ते है। इसे कैसे देखते हैं?

जवाब : लोकतंत्र मे कोई भी चुनाव लड़ सकता है। जिसको जहां से लड़ना है, लड़ सकता है। उसमें दिक्कत क्या है?

सवाल : आप अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं? क्या अग्निवीर योजना में यह संभव है?

जवाब : अहीर रेजिमेंट बनना चाहिए। अग्निवीर योजना का विपक्ष विरोध कर रहा है, लेकिन इसके बारे में इन्हें कुछ पता नहीं है। इस योजना में ट्रेनिंग के साथ-साथ पैसे मिल रहे हैं। जब वे रिटायर होंगे तो उनके पास अच्छा खासा पैसा होगा। वे अपना व्यवसाय कर सकेंगे। नौकरियों में भी प्राथमिकता मिलेगी।

सवाल : बेरोजगारी और संविधान बदलने जैसे मुद्दे उठाकर विपक्ष घेर रहा है।

जवाब : विपक्ष को जब कुछ मिलता नहीं है तो ये झूठ बोलने लगते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने नौजवानों के लिए पूरी योजना बना रखी है। आने वाले समय में भारत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का हब बनेगा। हर किसी के पास रोजगार होगा। पीएम विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित