💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

रामलला पर भी भीषण गर्मी का असर, पहनाए जा रहे सूती वस्त्र, भोग में भी बदलाव

प्रकाशित 29/05/2024, 12:47 am
रामलला पर भी भीषण गर्मी का असर, पहनाए जा रहे सूती वस्त्र, भोग में भी बदलाव

अयोध्या, 28 मई (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बहुत परेशान हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भीषण गर्मी से भक्त से लेकर भगवान तक परेशान हैं।भीषण गर्मी के बीच अयोध्या में मंदिर में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल दी गई है। राम मंदिर में विराजमान बालक राम के राग भोग में बदलाव किया गया है।

अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर में विराजमान प्रभु राम को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। उनकी शीतल आरती हो रही है। उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

राम मंदिर में रामलला पांच साल के बालक के रूप में विराजमान हैं। इसलिए उन्हें सर्दी-गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। इस समय नौतपा चलने की वजह से रामलला को भोग में शीतल (ठंडे) व्यंजन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

पहले सुबह रामलला की केवल दीपों से आरती होती थी। लेकिन इस समय गर्मी ज्यादा है, जिसके चलते चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है। साथ ही सुबह और शाम के भोग में उन्हें दही दिया जाता है।

इसके अलावा उनके भोग में मौसमी फल भी शामिल हैं। प्रभु राम को गर्मी से बचने के लिए राम मंदिर के गर्भगृह में कूलर और ऐसी का भी इंतजाम किया गया है।

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आगे कहा कि राम मंदिर में प्रभु राम बालक स्वरूप में विराजमान हैं। उनकी सेवा उनकी देखरेख पुजारी का परम कर्तव्य होता है।

अयोध्या में भीषण गर्मी हो रही है। ऐसी स्थिति में बालक राम को गर्मी से बचने के लिए शीतल पदार्थ का भोग लगाया जा रहा है। भोग में दही, रबड़ी, जूस और मौसमी फल शामिल हैं। प्रभु राम की फूलों से आरती की जा रही है, ताकि बालक राम गर्मी में भी राम भक्तों को अद्भुत और अलौकिक दर्शन दे सकें। इसके साथ उन्हें सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित