💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांटे के मुकाबले में दो-दो सीटों पर जीती एनडी और इंडिया गठबंधन

प्रकाशित 05/06/2024, 05:42 am
यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांटे के मुकाबले में दो-दो सीटों पर जीती एनडी और इंडिया गठबंधन

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा के साथ उत्तर प्रदेश की चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत दर्ज की। दुद्धी (सोनभद्र) सीट सपा ने भाजपा से छीन ली। जबकि बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा का पहले से कब्जा बरकरार था। वहीं शाहजहांपुर की ददरौल और लखनऊ पूर्वी पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में भाजपा ने यहां ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया।

इंडिया गठबंधन की ओर से यहां से कांग्रेस के मुकेश चौहान मैदान में थे। इस सीट पर वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा से आशुतोष टंडन ही जीते थे। इस बार ओपी श्रीवास्तव ने यह सीट जीत ली।

लखनऊ पूर्वी से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव को 142948 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के मुकेश चौहान को 89061 मिले। वहीं ददरौल सीट से भाजपा के अरविंद सिंह को 105972 वोट मिले और सपा के अवधेश कुमार वर्मा को 89177 वोट मिले।

बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा के राकेश यादव को 87120 वोट मिले। वहीं भाजपा के शैलेश उर्फ शैलू को 77683 मत मिले। दुद्धी (सोनभद्र) से सपा के विजय सिंह को 82787 वोट मिले। वहीं भाजपा के श्रवण गौड़ को 79579 मत मिले।

बता दें कि लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आशुतोष टंडन के निधन के बाद पार्टी ने यहां से ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया था। सपा ने यह सीट कांग्रेस को दी। पार्षद मुकेश सिंह चौहान मैदान में उतरे।

ददरौल सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद खाली हो गई थी। इसके बाद पार्टी ने उनके बेटे अरविंद सिंह को मैदान में उतारा। इंडिया गठबंधन ने उनके सामने बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अवधेश वर्मा पर दांव लगाया। गैंसड़ी सीट सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन से खाली हुई थी।

यहां सपा ने डॉ. शिव प्रताप के बेटे राकेश कुमार यादव पर दांव लगाया था। भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू को मैदान में उतारा। दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दुष्कर्म मामले में सजा होने और अदालत से अयोग्य ठहराने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। भाजपा ने संघ से जुड़े श्रवण गोंड पर तो सपा ने सात बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड पर दांव लगाया।

--आईएएनएस

विकेटी/एफजेड

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित