💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी भाजपा अव्वल, तीन दशकों में अकेले 240 सीट नहीं जीत सकी कोई पार्टी

प्रकाशित 07/06/2024, 02:48 am
हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी भाजपा अव्वल, तीन दशकों में अकेले 240 सीट नहीं जीत सकी कोई पार्टी

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सबको चौंका दिया। एक तरफ इंडिया गठबंधन ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत का 272 वाला जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया। एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें आई। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, 2019 के मुकाबले 63 सीट कम है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है।

तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है। इसके साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश में शासन किया। लेकिन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी पिछले तीन दशकों में भाजपा के 240 के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, साल 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 197 सीटें प्राप्त हुई थी। उस वक्त कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। साल 1991 के हुए 10वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 232 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

साल 1996 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 161 और कांग्रेस 140 सीटों पर जीत मिली थी। साल 1998 में एक बार फिर भाजपा कुल 543 लोकसभा सीटों में से 182 सांसदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 141 सीटें मिली थी।

साल 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस की सीटें घटकर 114 पर पहुंच गई।

साल 2004 के हुए चुनाव में कांग्रेस सत्‍ता पर काबिज हुई और यूपीए गठबंधन के तहत सरकार चलाई। लेकिन, चुनाव में कांग्रेस के खाते में 145 सीटें ही आई थी।

साल 2009 में दोबारा कांग्रेस सत्‍ता में आई और पार्टी ने 206 सीटों जीती। हालांकि, कांग्रेस का आंकड़ा भी भाजपा के 240 से काफी पीछे रहा।

साल 2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लड़ा और पार्टी ने अकेले 282 सीटें जीती। वहीं, कांग्रेस महज 44 सीटों पर सिमटकर रह गई।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ 303 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस 52 सीटें ही जीत पाई। इतना ही नहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी भी मुश्किल से बनी। इस साल हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। भाजपा के खाते में 240 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस को 99 सीटें ही मिल पाई।

--आईएएनएस

एसके/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित