💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

मोदी कैबिनेट 3.0 में ज्यादातर पुराने चेहरे, मनोहर लाल, चिराग, नायडू पहली बार बने मंत्री

प्रकाशित 10/06/2024, 02:33 am
मोदी कैबिनेट 3.0 में ज्यादातर पुराने चेहरे, मनोहर लाल, चिराग, नायडू पहली बार बने मंत्री

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के उपरांत उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता। सहयोगी दल जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमार स्वामी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह कर्नाटक के मांड्या से सांसद हैं। कुमार स्वामी दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

चिराग पासवान भी इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में ज्यादातर उन सांसदों को मौका दिया गया है, जो पिछली सरकार में भी मंत्री थे। उत्तर मुंबई से सांसद चुने गए पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। पीयूष गोयल पिछली सरकार में वाणिज्य व उद्योग मंत्री थे। पीयूष गोयल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। पिछली सरकार में वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे।

मंत्रिमंडल में जीतन राम मांझी को भी शामिल किया गया है। मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं। उन्होंने बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। माझी के उपरांत जनता दल यूनाइटेड के कोटे से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री की शपथ ली। मुंगेर से लोकसभा चुनाव जीते ललन सिंह, नीतीश कुमार के नजदीकी नेताओं में हैं। वह जदयू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा के सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्होंने डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लगातार जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले डाॅ. वीरेंद्र कुमार भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। वीरेंद्र कुमार 1996 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह भी पिछली केंद्र सरकार में मंत्री थे। प्रल्हाद जोशी को भी फिर से केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। ओडिशा से लोकसभा चुनाव जीतने वाले जुएल उरांव केंद्रीय मंत्री बने हैं। वह छह बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से 36 वर्षीय राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पहली बार केंद्रीय मंत्री बने राम मोहन नायडू श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद हैं। वह तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव होने के साथ-साथ टीडीपी के वरिष्ठ नेता रहे येरेन नायडू के पुत्र हैं। बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे गिरिराज सिंह ने भी केंद्रीय मंत्रीपद की शपथ ली। पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे अश्विनी वैष्णव को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। वह 1994 बैच के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं।

अश्विनी वैष्णव के उपरांत मध्य प्रदेश के गुना से लोकसभा सांसद चुने गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव भी केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। वह भाजपा के महत्वपूर्ण रणनीतिकारों में शामिल हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। राजस्थान से जीतकर आए गजेंद्र सिंह शेखावत, झारखंड की अन्नपूर्णा देवी, अरुणाचल प्रदेश से सांसद बने किरेन रिजिजू, राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी, डाॅ. मनसुख मांडविया, जी. किशन रेड्डी, सीआर पाटिल केंद्रीय मंत्री बने हैं।

गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह, उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव जाधव व जयंत चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री की शपथ ली है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित