💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

डॉ भीष्म साहनी की लेखनी में दिखा समाज का आईना, हिंदी साहित्य में बहुमूल्य योगदान

प्रकाशित 08/08/2024, 05:56 pm
डॉ भीष्म साहनी की लेखनी में दिखा समाज का आईना, हिंदी साहित्य में बहुमूल्य योगदान

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। डॉ. भीष्म साहनी कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार के अलावा एक बेहतरीन शिक्षक भी थे। उन्होंने हिंदी साहित्य में बहुत बड़ा योगदान दिया है। साहनी ने अपनी अद्भुत लेखनी से समाज के हर चेहरे को उजागर किया है।

'समुद्र के घटते ज्वार की तरह, दंगों का ज्वार भी शांत हो गया था और अपने पीछे सभी प्रकार का कूड़ा-कचरा छोड़ गया था।’ ये उस 'तमस' में गढ़े गए भीष्म साहनी के शब्द हैं जो दंगों की विभीषिका की कहानी कहते हैं। भीष्म साहनी का ये उपन्यास 1947 में बंटवारे का दंश झेल रहे लोगों की जिंदगी में झांकता है।

इसमें लिखे एक-एक शब्द भीष्म साहनी की संवेदनशीलता को बयां करते थे। तमस नाम से ही एक टेली फिल्म बनी जिसे दूरदर्शन पर एक श्रृंखला के तौर पर प्रसारित किया गया। 1988 में प्रसारित सीरीज में दिग्गज कलाकार थे और प्रभावी तरीके से बंटवारे का दर्द पोट्रे किया गया था। भीष्म साहनी का लेखन बेमिसाल था।

वो कलाकार, रचनाकार जिसका जन्म 8 अगस्त, 1915 को रावलपिंडी (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा रावलपिंडी में ही हुई। फिर उन्होंने लाहौर के सरकारी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एमए किया था।

एमए की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने डॉ इन्द्रनाथ मदान के निर्देशन में 'कंसेप्ट ऑफ द हीरो इन द नॉवल' विषय पर शोध कार्य किया था। साहनी को कॉलेज में नाटक, वाद-विवाद और हॉकी में रुचि थी। उनकी रचनाएं भारत के बहुलवादी लोकाचार और धर्मनिरपेक्ष नींव के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

डॉ. साहनी को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत, रूसी और उर्दू समेत कई भाषाओं का ज्ञान था। साल 1958 में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर समाचार पत्रों में लिखने का काम शुरू किया था। इसके बाद वो इंडियन प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) में शामिल हो गए।

बचपन में कहानियां लिखने वाले भीष्‍म साहनी ने कई उपन्यास और नाटक भी लिखे हैं। वो अपनी कहानी, नाटकों और उपन्यासों में सामाजिक-पारिवारिक मूल्यों को प्रमुखता से रखते थे। साथ ही उनके उपन्यासों में विभाजन की त्रासदी को भी बयान किया है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि भीष्‍म साहनी हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार बलराज साहनी के छोटे भाई थे। उन्होंने अपने भाई की बायोग्राफी ‘बलराज माई ब्रदर’ लिखी है। भीष्‍म साहनी के प्रमुख नाटकों की बात करें तो हानूश (1976), कबिरा खड़ा बजार में (1981), माधवी (1984), मुआवज़े (1993), रंग दे बसंती चोला (1996), आलमगीर (1999) काफी मशहूर है। अपने पहला नाटक हानूश से वो काफी चर्चित हो चुके थे। उन्हें उपन्यास के लिए 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

संत कबीर के जीवन को आधार बना उन्होंने‘कबीरा खड़ा बाजार में’(1981)लिखा। इसके बाद उनका तीसरा नाटक ‘माधवी’(1984)में आया। इसका आधार महाभारत की कथा का एक अंश है। इसके बाद उनका चौथा नाटक ‘मुआवजे’(1993)में आया। पांचवा नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’जलियांवाला बाग कांड पर आधारित था। भीष्‍म साहनी का आखिरी नाटक आलमगीर (1999) मुगल सम्राट औरंगजेब के जीवन पर आधारित था।

डॉ. भीष्म साहनी ने अपनी अद्भुत लेखनी के दम पर समाज के हर चेहरे को अपने नाटकों, कहानियों और उपन्यासों में उतारा। भीष्‍म साहनी ने 11 जुलाई 2003 को 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था।

--आईएएनएस

एसएम/केआर

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित