💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

त्रिलोचन शास्त्री : समाज की नब्ज समझने वाला कवि, जिन्होंने शेक्सपीयर और मिल्टन को भी पीछे छोड़ दिया

प्रकाशित 20/08/2024, 04:17 pm
त्रिलोचन शास्त्री : समाज की नब्ज समझने वाला कवि, जिन्होंने शेक्सपीयर और मिल्टन को भी पीछे छोड़ दिया

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। 'हमेशा पुरानी पीढ़ी नई पीढ़ी से निराश रही है। नई पीढ़ी भी पुरानी पीढ़ी बनकर निराश होती रही है।' अरसे पहले कवि त्रिलोचन की इन बातों से आज के दौर के लोग जरूर इत्तेफाक रखते होंगे।

त्रिलोचन एक ऐसे कवि रहे, जिन्होंने समाज को उस नज़र से देखा, जिसे देखने के लिए किसी खास चश्मे की नहीं, एक कोमल दिल और मजबूत समझ की जरूरत होती है। हिंदी साहित्य में प्रगतिशील काव्य धारा के कवि त्रिलोचन ने अपनी लेखनी से समाज की उन ज्वलंत समस्याओं की तरफ इशारा किया, जो उनके समय में हाशिए पर सुस्ता रहे थे।

सीमाओं और जातियों के बंधनों से दूर त्रिलोचन ने ऐसी कृतियां गढ़ी, जिनकी आज भी खूब प्रशंसा होती है। उन्होंने सारी मानव जाति को एक साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर कवि त्रिलोचन शास्त्री का आज जन्मदिन है। इस लिहाज से उनके बारे में जानना और उनके लिखे को समझना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

पीड़ित वर्गों के दुख-दर्द, पीड़ा, अत्याचार और उनकी आवाज़ बनने वाले कवि त्रिलोचन का जन्म 20 अगस्त 1917 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के चिरानी पट्टी में हुआ। 'हिंदवी' वेबसाइट के मुताबिक उनका मूल नाम वासुदेव सिंह था। उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि मिली, जो उनसे हमेशा के लिए जुड़ गई और वह कवि त्रिलोचन शास्त्री के रूप में प्रसिद्ध हुए।

काशी से अंग्रेज़ी और लाहौर से संस्कृत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद त्रिलोचन शास्त्री ने पत्रकारिता का रास्ता चुना। उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत के अलावा अरबी और फारसी का भी ज्ञान था। उन्होंने कई नामचीन प्रकाशन 'प्रभाकर', 'हंस', 'आज', 'समाज' आदि पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया और उन्हें विशिष्ट से अति विशिष्ट बनाने में सफल हुए। त्रिलोचन की कविताओं में मेहनतकश और समाज के दबे-कुचले वर्ग की व्यथा और आवाज़ समाहित थी।

उन्होंने समाज के हर वर्ग को अपने शब्दों में शामिल किया और अपनी रचना के रूप में समाज के सामने रखा। अंग्रेजी के सॉनेट (अंग्रेजी छंद) की भारतीय युवाओं की एक बड़ी टोली फैन हुआ करती थी। त्रिलोचन को हिंदी में सॉनेट को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। इस विद्या में उन्होंने इतनी रचनाएं की, जितनी शायद विलियम शेक्सपीयर, मिल्टन और एडमंड स्पेंसर जैसे कवियों ने भी नहीं की थी। उन्होंने गीत, ग़ज़ल से लेकर चतुष्पदियां (सॉनेट) और कुंडलियां तक लिखी।

उनकी खासियत मुक्त छंद की छोटी और लंबी कविताएं भी रही। जिन्हें आज भी समाज का एक बड़ा तबका पसंद करता है। सोशल मीडिया के इस दौर में भी त्रिलोचन की कविताएं आपकी आंखों के सामने से गुजरती जरूर हैं। त्रिलोचन की कविताओं में माटी की सौंधी सुगंध है तो देशज शब्दों से भरे गांव-शहर के अंतर्द्वंद्व में उलझे मानव के संघर्ष की व्यथा। शायद, 'बिस्तरा है न चारपाई है,ज़िंदगी खूब हमने पाई है' कविता त्रिलोचन की उसी भाव को समाहित करता है, जिसके वो उस्ताद थे।

'1945' में उनका पहला कविता संग्रह 'धरती' प्रकाशित हुआ, जिसने खूब वाहवाही बटोरी। उनके 'गुलाब और बुलबुल', 'उस जनपद का कवि हूं', 'ताप के ताए हुए दिन', 'शब्द', 'तुम्हें सौंपता हूं', 'जीने की कला' जैसे कविता संग्रह ने भी लोगों को ना सिर्फ हिंदी से जोड़ा, उन तक समाज के मर्म को भी पहुंचाया।

त्रिलोचन को हिंदी से बेहद लगाव था। उन्होंने हिंदी में प्रयोगधर्मिता को खूब समर्थन दिया। लेकिन, बाजार वाद के मुखर विरोधी भी रहे। उनका हमेशा कहना था कि भाषा में जितने ज्यादा प्रयोग किए जाएंगे, वह भाषा उतनी ही ज्यादा समृद्ध होती चली जाएगी।

केदारनाथ सिंह ने कहा था, "भाषा के प्रति त्रिलोचन एक बेहद ही सजग कवि हैं। त्रिलोचन की कविता में अपरिचित शब्द जितनी सहजता से आकर अपनी जगह बनाते हैं, कई बार संस्कृत के कठिन शब्द भी उतनी ही सहजता से उनकी लेखनी में शामिल हो जाते हैं और चुपचाप अपनी जगह बना लेते हैं।" यही बात उन्हें खास और दूसरे कवियों से अलग बनाती है।

त्रिलोचन शास्त्री को कई सम्मान मिले। उन्हें हिंदी अकादमी ने शलाका सम्मान दिया। वहीं, हिंदी साहित्य के पोषण के लिए 'शास्त्री' और 'साहित्य रत्न' जैसी उपाधियां भी मिली। उन्हें 1981 में 'ताप के ताए हुए दिन' के लिए साहित्य अकादमी जैसा प्रतिष्ठित सम्मान भी मिला। उन्होंने अपने जीवन काल में कई उपलब्धियां हासिल की। अपनी रचनाओं से समाज को दिशा दिखाते रहे।

जीवन के अंतिम समय में भी त्रिलोचन लिखने-पढ़ने और गढ़ने में व्यस्त रहे। हरिद्वार के पास ज्वालापुर को अपना ठिकाना बना लिया। त्रिलोचन शास्त्री का निधन 9 दिसंबर 2007 को गाजियाबाद में हुआ था।

--आईएएनएस

एबीएम/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित