💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने कांग्रेस को बिहार में मजबूती दी है, यह उनकी घर वापसी है : अखिलेश सिंह

प्रकाशित 29/08/2024, 12:27 am
पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने कांग्रेस को बिहार में मजबूती दी है, यह उनकी घर वापसी है : अखिलेश सिंह
XNO/USD
-

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे रामजतन सिन्हा और उनके पुत्र अमित सिन्हा को यहां बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधिवत दोबारा पार्टी की सदस्यता दिलाई।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रामजतन सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो चुके थे। आज उनके पार्टी में विधिवत शामिल होने की केवल प्रक्रिया की जा रही है। सिन्हा ने कांग्रेस को बिहार में मजबूती दी है और यह उनकी घर वापसी है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सिन्हा लगातार गांधी, नेहरू की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं और प्रदेश की बेहतरी के लिए अपना सहयोग देते रहे हैं। पार्टी में उनके आने से कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा, जिससे मगध क्षेत्र में पार्टी और मजबूत स्थिति में आएगी। रामजतन सिन्हा और उनके पुत्र अमित सिन्हा को उन्होंने सदस्यता पर्ची सौंपी।

रामजतन सिन्हा ने कहा, "मुझे वापस अपने घर में लौटने से बहुत प्रसन्नता हो रही है। जो कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ जाता है उसे किसी अन्य विचारधारा के साथ जाना पसंद नहीं होता क्योंकि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है और हमेशा से जनता के मुद्दों को उठाती रही है।"

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निर्विवाद रूप से आने वाले समय में देश का नेतृत्व सम्भालेंगे। कांग्रेस पार्टी की स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ी है। राहुल गांधी की तरफ भी लोग उम्मीद से देखते हैं और उनके जैसा पढ़ा-लिखा नेतृत्व विदेशों से लेकर देश के अन्दर भी बौद्धिक माहौल बना सकता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के बीच रहना स्वीकार किया, जिसके कारण आज आम लोगों की आवाज बुलंद हो पा रही है। कांग्रेस में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की मेहनत को देखकर वह प्रभावित हैं और उनके हाथों को मजबूत करने के लिए उनके समक्ष पुन: पार्टी में शामिल हुए ताकि आगामी चुनावों में उनका साथ दे सकें|

पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद् में कांग्रेस के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि प्रो. रामजतन सिन्हा उनके गुरु रहे हैं। गुरु के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि उनके शिष्य आगे बढें। उन्होंने कहा कि सिन्हा के आगमन से पार्टी मजबूत हुई है। वह हमेशा से जुझारू रहे हैं और जनहित के लिए संघर्षशील नेता के रूप में स्थापित रहे हैं|

--आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित