💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, हमलावर हिरासत में

प्रकाशित 01/09/2024, 12:59 am
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, हमलावर हिरासत में

बेगूसराय, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय के बलिया में शनिवार को भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पर हमला क‍िया गया। जनता दरबार खत्म कर हॉल से निकलने के दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया।दरअसल, गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने गए थे। जनता दरबार के बाद जब वह वहां से निकल रहे थे, तो एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर को तत्काल हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस और अधिकारियों ने गिरिराज सिंह को सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें आगे की यात्रा पर रवाना किया। गिरिराज सिंह ने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि आरोपी का चेहरा देखने के बाद विपक्षी नेता तेजस्वी और अखिलेश उसके समर्थन में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों से नहीं डरते हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव वोट के सौदागर हैं और ऐसे लोगों को बचाने के लिए हमेशा आगे आते हैं।

सूत्रों ने बताया क‍ि गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच सफेद टोपी पहना एक युवक वहां पहुंचा और उनके पास जाकर ऊल जलूल बातें बोलने लगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद युवक ने गिरिराज सिंह को मारने की कोशिश की। लेक‍िन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई। वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह की पहचान एक सख्त और स्पष्टवादी नेता के रूप में है। वे अपने तेज तर्रार बयानों और स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। गिरिराज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे केंद्रीय मंत्री और कई बार सांसद रहे हैं। वे बेगूसराय के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

--आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित