💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

कांग्रेस की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोप रहे राहुल-प्रियंका : शिवराज

प्रकाशित 07/11/2023, 07:42 pm
कांग्रेस की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोप रहे राहुल-प्रियंका : शिवराज

भोपाल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामी को भाजपा शासित राज्यों पर थोपने में लगे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका और राहुल ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं।

उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। टूजी घोटाला, थ्री जी घोटाला, फोर जी घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती? जो लोग बेल पर चल रहे हैं। वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

चौहान ने आगे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका गांधी आपको याद नहीं आता। बलात्कार आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ़ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रियंका गांधी को याद दिलाते हुए कहा कि जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। क्या भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाधार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से आप बात करती हैं? केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, आप तो झूठ बोलती हैं। झूठ बोलने के लिए ही बार-बार याद करना पड़ता है। कई बार झूठ बोलकर भी भूल जाती हैं, सच तो सच होता है, उसे याद करना नहीं पड़ता।

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर प्रियंका द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी, आपको एमएसपी कितनी देंगे, कितनी बढ़ाएंगे ये भी याद नहीं रहता। कभी कागज पढ़ती हो, कभी भूल जाती हो, आपको तो रटना पड़ता है, तब आप दिखा पाती हैं और बता पाती हैं।

--आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित