नोएडा, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। नोएडा से मई 2022 में गायब हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक लड़के को पुलिस ने डेढ़ साल बाद हरियाणा के रोहतक से ढूंढ निकाला और उसे उसके परिजनों के हवाले किया गया। 17 साल का लड़का घर से बिना बताए चला गया था। वह 14 मई, 2022 से गायब हुआ था।नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर डेढ़ साल के बाद गायब लड़के को ढूंढ निकाला। लड़का थाना फेज 2 क्षेत्र से गायब हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 में 17 वर्ष के लड़के के गायब होने की शिकायत मिली थी। वादी ने बताया था कि वह बिना बताए घर से कहीं चला गया है।
इसी बीच पुलिस ने 3 दिसंबर को लड़के को रोहतक से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
--आईएएनएस
पीकेटी/एबीएम