💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 4 फीसदी का इजाफा, 2022 में हुए 31,982 दुष्‍कर्म : एनसीआरबी

प्रकाशित 05/12/2023, 01:17 am
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 4 फीसदी का इजाफा, 2022 में हुए 31,982 दुष्‍कर्म : एनसीआरबी

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, 2022 में कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष दर्ज किए गए 4,28,278 मामलों की तुलना में चार फीसदी ज्‍यादा है।एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में देशभर में लगभग 250 महिलाएं हत्या-सह-दुष्‍कर्म/सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार हुईं।

आंकड़ों में कहा गया है, "कुल 6,516 महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हुईं, जबकि महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने की 4,963 घटनाएं दर्ज की गईं।"

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्‍यादा 65,743 अपराध दर्ज किए गए, इसके बाद महाराष्ट्र (45,331), राजस्थान (45,058), पश्चिम बंगाल (34,738), और मध्य प्रदेश (32,765) का स्थान है।

केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,247 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (3,716) और चंडीगढ़ (325) का स्थान रहा।

देशभर में महिलाओं के अपहरण की 69,677 घटनाएं हुईं, जो पुलिस बलों के लिए एक चुनौती है।

उत्तर प्रदेश में अपहरण की सबसे अधिक 14,887 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद बिहार (10,190), महाराष्ट्र (9,297), मध्य प्रदेश (7,960) और पश्चिम बंगाल (6596) का स्थान है।

2022 में महिलाओं के अपहरण की 4,032 घटनाओं के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष पर रही, जबकि नगालैंड में चार घटनाओं के साथ सबसे कम घटनाएं दर्ज की गईं।

एनसीआरबी के आंकड़ों से परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई, क्योंकि 2022 में 31,982 महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म हुआ। आंकड़ों में कहा गया है कि राजस्थान में दुष्‍कर्म के सबसे अधिक 5,399 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर प्रदेश (3,690), मध्य प्रदेश (3,029), महाराष्ट्र (2,904), और पांचवें स्‍थान पर हरियाणा ( 1,787) है।

केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी में दुष्‍कर्म के 1,212 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (287) और चंडीगढ़ (78) का स्थान रहा।

कुल 85,300 पीड़िताओं ने शीलभंग करने के इरादे से हमले किए जाने की सूचना पुलिस को दी। सबसे अधिक 11,512 घटनाएं महाराष्ट्र में दर्ज की गईं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (10,548), राजस्थान (8,508), ओडिशा (7,327) और आंध्र प्रदेश (5,884) हैं। केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में शीलभंग करने के इरादे से महिलाओं पर 2,029 हमले दर्ज किए गए, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (1,606), और चंडीगढ़ (42) का स्थान रहा।

--आईएएनएस

एसजीके

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित