💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

भारत में अभी भी 5 में से 1 लड़की और 6 में से 1 लड़के की शादी बचपन में ही हो जाती है : लैंसेट

प्रकाशित 17/12/2023, 07:46 pm
भारत में अभी भी 5 में से 1 लड़की और 6 में से 1 लड़के की शादी बचपन में ही हो जाती है : लैंसेट

न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बाल विवाह का चलन अब भी जारी है। पांच में से एक लड़की और छह में से एक लड़के की अभी भी बचपन में ही शादी हो रही है।हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन से पता चला है कि भारत में बाल विवाह में गिरावट आई है लेकिन हाल के वर्षों में यह प्रथा कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक प्रचलित हो गई है।

बाल विवाह मानवाधिकार उल्लंघन है, लिंग और यौन-आधारित हिंसा का एक मान्यता प्राप्त रूप है। जीरो बाल विवाह तक पहुंचने में भारत की सफलता संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 5.3 को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

जनसंख्या स्वास्थ्य और भूगोल के प्रोफेसर, प्रमुख लेखक एसवी सुब्रमण्यम ने कहा, ''यह अध्ययन यह अनुमान लगाने वाले पहले अध्ययनों में से एक है कि राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर समय के साथ लड़की और लड़के के बाल विवाह की दर में कैसे बदलाव आया है। विशेष रूप से लड़के के बाल विवाह को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आज तक, इसकी व्यापकता का अनुमान लगाने वाला लगभग कोई शोध नहीं हुआ है।"

एसवी सुब्रमण्यम ने कहा, ''हमारे निष्कर्ष भारत में बाल विवाह के बोझ को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो प्रभावी नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होगा।''

हालांकि, भारत कानूनी रूप से बाल विवाह को लड़कियों के लिए 18 वर्ष की आयु से पहले और लड़कों के लिए 21 वर्ष की आयु से पहले विवाह के रूप में परिभाषित करता है। अध्ययन के प्रयोजनों के लिए शोधकर्ताओं ने इसे दोनों लिंगों के लिए 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह के रूप में परिभाषित किया है।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 1993, 1999, 2006, 2016 और 2021 से भारत के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की डेटा का उपयोग किया। अध्ययन में पाया गया कि 1993 से 2021 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह में गिरावट आई है।

बालिका बाल विवाह का प्रचलन 1993 में 49 प्रतिशत से घटकर 2021 में 22 प्रतिशत हो गया, जबकि बालक बाल विवाह 2006 में 7 प्रतिशत से घटकर 2021 में 2 प्रतिशत हो गया।

लड़कों के बाल विवाह की भारतीय कानूनी परिभाषा का उपयोग करते हुए, इसका प्रचलन बहुत अधिक था। साल 2006 में 29 प्रतिशत और 202 में 15 प्रतिशत था।

हालांकि, हाल के वर्षों में बाल विवाह की प्रथा को रोकने की दिशा में प्रगति रुकी हुई है। बाल विवाह के प्रचलन में सबसे बड़ी कमी 2006 और 2016 के बीच हुई, सबसे कम कमी 2016 और 2021 के बीच हुई।

वास्तव में, इन बाद के वर्षों के दौरान छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (मणिपुर, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित) में लड़कियों के बाल विवाह में वृद्धि देखी गई और आठ (छत्तीसगढ़, गोवा, मणिपुर और पंजाब सहित) में लड़कों के बाल विवाह में वृद्धि देखी गई।

2021 तक, शोधकर्ताओं ने 20-24 आयु वर्ग की 13.4 मिलियन से अधिक महिलाओं और 1.4 मिलियन से अधिक पुरुषों की गिनती की, जिनकी शादी बचपन में हुई थी। नतीजों से पता चला कि पांच लड़कियों में से एक और छह लड़कों में से लगभग एक की शादी अभी भी भारत की शादी की कानूनी उम्र से कम है।

--आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित