मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण मुंबई में रविवार को एक बस्ती में किराये के परिसर के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के पास मियां चॉल से सटी दीवार दोपहर करीब 2.30 बजे ढह गई।
मलबे में फंसे एक व्यक्ति को निकालकर नौसेना के आईएनएस अश्विनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है।
--आईएएनएस
एफजेड/एकेजे