💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

पूर्व उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण

प्रकाशित 26/01/2024, 02:06 pm
पूर्व उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण

हैदराबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मुप्पावरपु वेंकैया नायडू, को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान करनेे की घोषणा की गई।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले 74 वर्षीय वेंकैया नायडू को सार्वजनिक मामलों में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक से सम्मानित किया गया है।

2017 से 2022 तक उपराष्ट्रपति पद पर रहे नायडू स्वर्ण भारत ट्रस्ट के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहे।

आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा से ओत-प्रोत तेज-तर्रार और प्रभावी संचारक, नायडू पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बने और अंततः भारत के उपराष्ट्रपति बने।

दक्षिण तटीय आंध्र के नेल्लोर जिले के रहने वाले नायडू कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे। वह एक छात्र नेता भी थे और बाद में उन्होंने किसानों के हितों की वकालत की।

1 जुलाई, 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में जन्मे नायडू वी.आर. कॉलेज, नेल्लोर. 1973-74 में छात्र संघ के अध्यक्ष थे। वह आंध्र विश्वविद्यालय कॉलेजों के छात्र संघ के अध्यक्ष थे।

नायडू ने कानून की पढ़ाई की और जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने 1974 में लोकनायक जय प्रकाश छात्र संघर्ष समिति का गठन किया था।

वह 1977 से 1980 तक आंध्र प्रदेश में जनता पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष रहे।

आपातकाल (1975-77) के दौरान नायडू को जेल में डाल दिया गया था। अपनी गिरफ्तारी तक वह भूमिगत रहे और आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के शैक्षणिक संस्थानों में सरकार विरोधी साहित्य वितरित करते रहे। उन पर संजय गांधी की एक बैठक में खलल डालने का आरोप लगाया गया था और एक जेल से दूसरे जेल में ले जाने के दौरान उन्हें हथकड़ी लगा दी गई थी।

1977 के आम चुनाव की पूर्व संध्या पर जब जनता पार्टी का गठन हुआ, तो वह जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने।

जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ते हुए, वह 1978 में नेल्लोर जिले के उदयगिरि से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।

तीन साल के कार्यकाल के बाद, वह 1980 में भाजपा में शामिल हो गए। नायडू 1983 में राज्य विधानसभा के लिए फिर से चुने गए और 1980-85 तक सदन में तीन सदस्यीय भाजपा समूह के फ्लोर लीडर रहे।

वह भाजपा की युवा शाखा के उपाध्यक्ष भी बने। वह आंध्र प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता, राज्य महासचिव और राज्य इकाई प्रमुख थे।

नायडू 1993-2000 तक बीजेपी के महासचिव और इस बीच उसके प्रवक्ता रहे।

बाद में वह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेता के रूप में उभरे और पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य किया, लेकिन वह लोकसभा के लिए निर्वाचित नहीं हो सके। उन्होंने तीन बार चुनाव लड़ा लेकिन असफल रहे।

उन्होंने भाजपा में प्रमुख संगठनात्मक कार्यभार भी संभाला और 2002 में इसके अध्यक्ष बने।

वह 1998 से 2016 तक कर्नाटक से राज्यसभा में लगातार तीन कार्यकाल के लिए चुने गए। उसके बाद उन्‍हें चौथी बार राजस्थान से चुना गया। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पहली एनडीए सरकार के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री थे, पार्टी के वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी उनके प्रेरणास्रोत थे।

उपराष्ट्रपति चुने जाने के पहले नायडू मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण, शहरी विकास और आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री थे। वह मोदी सरकार में पहले दो साल तक संसदीय कार्य मंत्री भी रहे।

--आईएएनएस

सीबीटी/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित