💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट के नाम 'शिव शक्ति' को मंजूरी दी

प्रकाशित 25/03/2024, 01:31 am
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट के नाम 'शिव शक्ति' को मंजूरी दी

बेंगलुरु, 24 मार्च (आईएएनएस)। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (आईएयू) ने चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट के नाम 'शिव शक्ति' को मंजूरी दे दी है।चंद्रयान-3 मिशन 26 अगस्त, 2023 को कामयाब हुआ था। लैंडिंग साइट के नाम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसके बाद 19 मार्च को इसे मंजूरी मिली।

आईएयू द्वारा ग्रहों के नामों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले ग्रहीय नामकरण के गजेटियर में कहा गया है, "ग्रहीय प्रणाली के नामकरण के लिए आईएयू कार्य समूह ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के लैंडिंग स्थल के लिए स्टेशन का नाम 'शिव शक्ति' को मंजूरी दे दी है।"

घोषणा में नाम की उत्पत्ति को इस प्रकार परिभाषित किया गया है, "चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट भारतीय पौराणिक कथाओं का एक मिश्रित शब्द, जो प्रकृति के मर्दाना (शिव) और स्त्री (शक्ति) द्वंद्व को दर्शाता है।"

28 अगस्त, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो में घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग बिंदु को "शिव शक्ति बिंदु" के रूप में जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा था कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग की विफलता वाले स्थान को "तिरंगा बिंदु" कहा जाएगा और चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के टचडाउन का दिन (23 अगस्त) देश में "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" ​​के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की थीं।

पीएम मोदी ने कहा था, “भारत ने उस टचडाउन पॉइंट का नाम “शिव शक्ति पॉइंट” रखने का फैसला किया है, जहां विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। "शिव" शब्द का अर्थ मानवता का कल्याण है और ''शक्ति'' मानवता के कल्याण के लिए आवश्यक शक्ति का प्रतीक है।“

पीएम मोदी ने कहा है कि चंद्रमा का शिव शक्ति बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक एकता का प्रतीक होगा।

पीएम मोदी ने रेखांकित किया था, "शिव शक्ति प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान के उपयोग की दिशा में प्रेरित करेगा।"

--आईएएनएस

एसजीके/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित