💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

संयुक्त राष्ट्र के कई निकायों के प्रमुख पदों पर भारत ने की जीत हासिल

प्रकाशित 10/04/2024, 06:16 pm
संयुक्त राष्ट्र के कई निकायों के प्रमुख पदों पर भारत ने की जीत हासिल

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड में पांच साल के कार्यकाल सहित संयुक्त राष्ट्र निकायों में कई प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है।सबसे अधिक वोट प्राप्त करने के बाद भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी जगजीत पावाडिया को अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक्स पर कहा, "आज, संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण जीत, 2025-2030 के लिए अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए फिर से चुनाव जीतना और कई प्रमुख संयुक्त राष्ट्र निकायों में सीटें अर्जित करना काफी अहम बात है।"

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) ने मंगलवार को अपने 17 सहायक निकायों में पदों को भरने के लिए चुनाव कराए थे।

भारत को 2025-2029 के लिए महिलाओं की स्थिति पर आयोग; 2025-2027 के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के कार्यकारी बोर्ड; 2025-2027 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी बोर्ड और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए भी चुना गया।

भारत के उम्मीदवारों को 2025-2027 कार्यकाल के लिए लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड और 2025-2027 कार्यकाल के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड के लिए भी चुना गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत को कायम रखते हुए इन संयुक्त राष्ट्र निकायों के भीतर सक्रिय रूप से चर्चा में शामिल होने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और विदेश मंत्रालय की टीम के "अच्छे काम" की सराहना की।

--आईएएनएस

एसकेपी/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित