रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं। यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा।
वहीं, कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब यहां प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया गया था। उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया था।
--आईएएनएस
एसएनसी/एकेजे