💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

देश के टॉप विश्वविद्यालयों, सेना, आईटी, रेलवे में नारी शक्ति को बढ़ावा

प्रकाशित 24/04/2024, 01:48 am
देश के टॉप विश्वविद्यालयों, सेना, आईटी, रेलवे में नारी शक्ति को बढ़ावा

नई दिल्‍ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रोफेसर नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। बीते करीब 100 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब एएमयू को एक महिला कुलपति मिली है। हालांकि, बीते कुछ समय में ऐसे कई मौके आए जब देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों, शिक्षा, सेना, आईटी, प्रशासन व रेलवे में नारी शक्ति, बड़ी व मजबूत भूमिका में नजर आई है। रेलवे में कुछ ऐसी ही शुरुआत करते हुए जया वर्मा सिन्हा को केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ व चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

1998 के पंजाब कैडर की आईएएस ऑफिसर रवनीत कौर को कंपटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया का चेयरपर्सन नियुक्ति किया गया। महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाले संगठन इसे नारी शक्ति के उभार की दिशा में एक बड़ा कदम मानते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 110वें एपिसोड में विशेष तौर पर नारी-शक्ति के योगदान का जिक्र किया था।

वहीं, शिक्षा और खासतौर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की नियुक्ति में यह तीसरा बड़ा अवसर है, जब केंद्र सरकार ने किसी महिला पर भरोसा जताया है। इससे पहले देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में शुमार दो केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी पहली बार महिला कुलपति की नियुक्त की गई। केंद्र सरकार द्वारा नजमा अख्तर को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया का वॉइस चांसलर नियुक्त किया गया था। जामिया के लिए यह एक बड़ा अवसर था क्योंकि उसे पहली बार एक महिला वाइस चांसलर मिली थी। वह एक भारतीय अकादमिक और अकादमिक प्रशासक रही हैं। 12 अप्रैल 2019 को वह जामिया मिलिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति बनीं।

उन्होंने जामिया में 12 नवंबर 2023 तक अपनी सेवाएं दीं। क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपटीशन में शानदार रैंकिंग हासिल करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को भी इस बार शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित के रूप में पहली महिला कुलपति मिली हैं। जेएनयू में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले वह सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति की अनुमति से शिक्षा मंत्रालय द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 13वें कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था।

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सैन्य बलों में भी नारी शक्ति को बढ़ावा मिला है। 75वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत की समृद्ध बढ़ती नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया था। परेड की शुरुआत ही महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की। कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी की पहली भागीदारी का भी गवाह बना थी। सलामी उड़ान (फ्लाई-पास्ट) के माध्यम से महिला पायलटों ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व किया तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी महिला कर्मी शामिल हुईं। सेना के मार्चिंग दल में मैकेनाइज्ड कॉलम का नेतृत्व करने वाली पहली सेना टुकड़ी 61 कैवेलरी की थी।

पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी दिखी। इसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया था। भारतीय वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मी ठाकुर ने किया था। इसके अलावा आईटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी नारी शक्ति की बढ़ती भूमिका देखने को मिली। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने देबजानी घोष को अपना मनोनीत अध्यक्ष नामित किया। इंटेल साउथ एशिया की पूर्व प्रबंध निदेशक घोष नैसकॉम की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी।

वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति की बात की जाए तो प्रोफेसर नईमा खातून का तीन दशकों से भी अधिक समय का लंबा शैक्षणिक अनुभव है। उन्होंने मनोविज्ञान में डॉक्टरेट करने के उपरांत 1988 में एएमयू में ही बतौर लेक्‍चरर कार्य किया। पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने एएमयू में विभिन्न शैक्षणिक पदों को संभाला है। जुलाई 2014 में वह एएमयू महिला कॉलेज की प्रिसिंपल भी बनीं।

--आईएएनएस

जीसीबी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित