💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

सैम पित्रोदा के बयान पर बोले सीएम योगी, ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दर्शाता है

प्रकाशित 09/05/2024, 06:50 pm
सैम पित्रोदा के बयान पर बोले सीएम योगी, ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दर्शाता है

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सैम पित्रोदा के नस्लीय टिप्पणी वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने पित्रोदा के बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया और कहा ये सचमुच कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है।उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं, स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की बांटो और राज करो की जो नीति है, उसी को सैम पित्रोदा आज बयां कर रहे हैं। 1947 में देश को बांटने के लिए जिम्मेदार कांग्रेस, सत्ता प्राप्ति की लालसा करने वाली कांग्रेस, भारत के विभाजन की त्रासदी के लिए जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि सैम पित्रोदा का यह बयान निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए जो आज सैम पित्रोदा के मुख से बुलावा रही है, इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वह रंग और चमड़ी के आधार पर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत को किस रूप में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। देश में कितनी खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हो रहा है। ये सचमुच कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दर्शाता है। यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है। यह बयान भारत जैसे सनातन देश की 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

सैम पित्रोदा के राम मंदिर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पित्रोदा अपनी बुद्धि अपने पास रखें, इनके जैसे बुद्धिमान लोग कांग्रेस को मुबारक हो। भारतवासी राष्ट्र और राम को एक दूसरे का पूरक मानते हैं। भारत के अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम देश की सांस्कृतिक एकता के आधार हैं। भारत का मूल चरित्र राम की चेतना से एक नया संजीवनी प्राप्त करता है। भारत के हर परिवार में भगवान राम मर्यादा के आदर्श माने गए हैं। भारत की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक राम हैं। राम मंदिर का निर्माण भारत के लिए गौरव का विषय है। जिनको अच्छे कार्यों के लिए हमेशा शर्मिंदगी महसूस होती है, ईश्वर करें उन्हें शर्मिंदगी मिलती रहे।

बता दें कि नस्लीय टिप्पणी को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ने के बाद सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी।

इससे पहले सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था, "उत्तर भारत के लोग तो गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं।"

--आईएएनएस

एसके/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित