💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

बाबूलाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर ने बिहार की घटना को बताया लोकतंत्र का काला चैप्टर, कहा- नीतीश चला रहे जंगलराज

प्रकाशित 14/07/2023, 02:24 am
बाबूलाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर ने बिहार की घटना को बताया लोकतंत्र का काला चैप्टर, कहा- नीतीश चला रहे जंगलराज

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस पिटाई से भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत की घटना को लेकर झारखंड भाजपा में भी उबाल है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित पार्टी के कई नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा है- वाह...! नीतीश बाबू शर्म तो आ नहीं रही होगी? जहानाबाद के भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह को आपकी पुलिस ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। सांसद जनार्दन सिग्रीवाल जी गंभीर रूप से घायल हैं। दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। कभी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही लालू परिवार के जंगल राज के खिलाफ संघर्ष कर आपको सीएम की कुर्सी पर पहुंचाया था। सत्ता हमेशा आपके पास नहीं रहने वाली, याद रखिएगा।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विधानसभा मार्च पर बिहार पुलिस द्वारा क्रूरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर देना बताता है कि बिहार में जंगलराज है। भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह का निधन व्यर्थ नहीं जाएगा। जनता सब देख रही है।

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्विटर पर लिखा- बिहार की निकम्मी महाठगबंधन सरकार ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का महापाप किया है। उनकी गलती बस इतनी थी कि वे बिहार सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। अंग्रेजी हुकूमत की तरह नीतीश सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह जी की मृत्यु लोकतंत्र का काला अध्याय है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर राज्य प्रायोजित हिंसा को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। विजय कुमार की मौत नीतीश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित