कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डन में नए नन्हें मेहमान आए है। नीरा और तीस्ता दो लाल पांडा ने दार्जिलिंग के सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में दो-दो शावकों को जन्म दिया है। वहीं, 13 वर्षीय हिम तेंदुए जिमा ने एक शावक को जन्म दिया है।इन नन्हें मेहमानों का आगमन कुछ दिन पहलेे ही हुआ है। इस बात की आधिकारिक सूचना शुक्रवार को चिड़ियाघर अधिकारियों ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी।
राज्य की वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने नये सदस्यों के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि पशु प्रेमियों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है।
उन्होंने कहा कि जिन दो पांडा ने बच्चों को जन्म दिया है वह चिड़ियाघर में ही पाले गए थे। लेकिन, बाद में उन्हें जंगली झुंडों में छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा हिम तेंदुओं की लुप्तप्राय प्रजाति जिमा का शावक को जन्म देना स्वागत योग्य है।
वन मंत्री ने कहा कि हम राष्ट्रीय उद्यान में अन्य जानवरों को परेशान किए बिना दूर से शावकों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहे हैं।
दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डन भारत में प्रोजेक्ट रेड पांडा के लिए अनुकूल चिड़ियाघर है।
--आईएएनएस
एमकेएस/एबीएम