💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

पीयूष गोयल ने कहा : चंद्रयान के बाद गगनयान की बारी, जयराम का जवाब : आजादी के बाद से ही हो रही है तैयारी

प्रकाशित 20/09/2023, 07:29 pm
पीयूष गोयल ने कहा : चंद्रयान के बाद गगनयान की बारी, जयराम का जवाब : आजादी के बाद से ही हो रही है तैयारी

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पीयूष गोयल ने बुधवार को राज्यसभा में भारत के गगनयान मिशन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशन के बाद अब भारत गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है।पीयूष गोयल ने बताया कि गगनयान मिशन आने वाले वर्ष 2024 के लिए प्लान किया गया है। पीयूष गोयल ने इस दौरान राज्यसभा में चंद्रयान-3, आदित्य एल 1 मिशन, स्पेस मिशन में इस्तेमाल हो रही स्वदेशी तकनीक और इसरो के वैज्ञानिकों एवं कार्यकलापों का जिक्र किया।

इस पर जवाब कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने दिया। जयराम ने सर्वप्रथम इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसा प्रचारित किया जा रहा है कि मानो यह उपलब्धियां केवल 2014 के बाद शुरू हुई है और इसके सूत्रधार केवल प्रधानमंत्री मोदी हैं।

जयराम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के विक्रम साराभाई के साथ सहयोग की बात कही। देश की आजादी के बाद किए गए स्पेस रिसर्च कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने 1963 में किए गए पहले परीक्षण का भी उल्लेख किया।

जयराम ने बताया कि पूर्व की सरकारें पूरी तरह इसरो और वैज्ञानिकों के साथ खड़ी रही हैं। इससे पहले नेता सदन पीयूष गोयल ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि यह नया उत्साहित भारत है।

गोयल ने कहा कि चंद्रयान-3 के बाद अब गगनयान मिशन उसको भी हम सफल बनाएंगे। उसके लिए भी हम सबको इसरो को शुभकामनाएं देनी चाहिए। हम सब मिलकर एक संदेश दें कि आगे आने वाले गगनयान के लिए भी इसरो सफल हो। पूरी तरह से इसरो सफल हो, हमारे वैज्ञानिक, जो पूरी लगन के साथ इसमें लगे हुए हैं, उन्हें हम यहां से शुभ संदेश दें।

पीयूष गोयल ने कहा कि स्पेस से जुड़ी रिसर्च भारत को काफी आगे लेकर जाएगी। स्पेस से जो आप सीखेंगे, चंद्रयान-3 की जो उपलब्धियां होगी, उससे आगे चलकर भारत का डाटा स्ट्रक्चर डेवलप होगा।

पीयूष गोयल ने इस दौरान भारत के आदित्य मिशन की भी चर्चा की। आदित्य मिशन एल 1, जो सूरज और भारत के बीच लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर जाकर स्टेशन होगा, वहां से सूरज और सूर्य की किरणों की ताकत को स्टडी करेगा।

गौरतलब है कि इसरो ने बताया है कि आदित्य एल-1 ने डेटा को एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है। आदित्य मिशन जिन डेटा को एकत्र करेगा, उससे वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

जीसीबी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित