💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को 'विश्व महासागर दिवस' मनाने का निर्णय लिया

प्रकाशित 06/06/2024, 09:48 pm
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को \'विश्व महासागर दिवस\' मनाने का निर्णय लिया

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। अपने 63वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को हर साल विश्व महासागर दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस दिन का उद्देश्य समुद्री पर्यावरण संरक्षण में जन जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना तथा जलीय संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2009 में पहले विश्व महासागर दिवस के लिए 'हमारा महासागर, हमारी जिम्मेदारी' थीम पेश की। तब से, हर साल एक अनूठी थीम चुनी जाती है। इस वर्ष की थीम 'नई गहराई को जगाओ' है, जिसका उद्देश्य महासागर के प्रति लोगों की समझ, सहानुभूति, सहयोग और प्रतिबद्धता को बढ़ाना है।

महासागर की सुरक्षा के महत्व को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। यह पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है और मानव अस्तित्व और विकास को सीधे प्रभावित करता है। महासागर पृथ्वी की सतह के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कवर करते हैं, और सभी जीवित प्राणी उन पर निर्भर हैं।

महासागर पृथ्वी की कम से कम 50 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। दुनिया भर में 1 अरब से अधिक लोग प्रोटीन के अपने प्राथमिक स्रोत के रूप में समुद्र पर निर्भर हैं। महासागर वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अनुमान है कि 2030 तक समुद्री उद्योग में 4 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। महासागर के महत्व को देखते हुए, इसे संरक्षित करना अनिवार्य है।

वर्तमान में, बड़ी मछलियों की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गायब हो गई है, और 50 प्रतिशत प्रवाल भित्तियां (कोरल रीफ़) नष्ट हो गई हैं। महासागर उन संसाधनों की भरपाई नहीं कर सकता है, जिन्हें हम उससे निकालते हैं, इसलिए स्थायी संसाधन प्रबंधन स्थापित करने के प्रयासों की आवश्यकता है।

एक प्रमुख समुद्री राष्ट्र के रूप में, चीन प्रकृति के साथ सामंजस्य में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समुद्री संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग और संरक्षण करने के महत्व को पहचानता है। चीन संयुक्त राष्ट्र की पहल, क्षेत्रीय समुद्री शासन व्यवस्था और संबंधित विनियमों को सक्रिय रूप से लागू करता है। चीन ने अन्य समुद्री राष्ट्रों के साथ व्यापक रूप से सहयोग किया है और समुद्री संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित