💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

समुद्र में परमाणु दूषित जल का निर्वहन जापान का शर्मनाक कदम

प्रकाशित 08/07/2023, 10:29 pm
समुद्र में परमाणु दूषित जल का निर्वहन जापान का शर्मनाक कदम

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी परमाणु ऊर्जा नियामक आयोग ने 7 जुलाई को टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी को फुकुशिमा परमाणु दूषित जल निर्वहन सुविधा स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी किया। इसका मतलब यह है कि देश और अन्य देशों के कड़े विरोध के बावजूद जापान सरकार ने सीवेज को समुद्र में निर्वहन की योजना की दिशा में एक और कदम उठाया है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मात्सुनो हिरोकाज़ु ने दावा किया कि जापान का ट्रिटियम उत्सर्जन एकाग्रता मानक चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक सख्त है। लेकिन, परमाणु-दूषित जल तो परमाणु-दूषित जल है, और चाहे जापान इसे कैसे भी बनाए, यह इस तथ्य को नहीं बदला जा सकता। लोग फुकुशिमा परमाणु प्रदूषित जल को समुद्र में छोड़े जाने का विरोध करते हैं। उन्होंने कभी भी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के सामान्य संचालन पर आपत्ति नहीं जताई है।

जापान "छद्म विज्ञान" के बैनर तले जनता को भ्रमित कर रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, आइए फुकुशिमा परमाणु दूषित पानी और परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सामान्य संचालन के बीच आवश्यक अंतर के बारे में बात करें।

स्रोत से देखते हुए, फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना उच्चतम स्तर की परमाणु दुर्घटना है। इससे उत्पन्न प्रदूषित जल में परमाणु विखंडन द्वारा उत्पादित रेडियोन्यूक्लाइड बड़ी मात्रा में होते हैं। दुनिया भर के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का परमाणु अपशिष्ट जल मुख्य रूप से प्रक्रिया जल निकासी, रासायनिक जल निकासी, जमीनी जल निकासी, नहाने और कपड़े धोने की जल निकासी आदि से आता है, जो सामान्य संचालन जल निकासी से संबंधित है।

विभिन्न स्रोत विभिन्न प्रकार के रेडियोन्यूक्लाइड निर्धारित करते हैं। जापानी पक्ष ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि ट्रिटियम को शुद्ध करने और उपचार करने की क्षमता विश्वसनीय है, लेकिन वास्तव में, रेडियोन्यूक्लाइड हैं जो फुकुशिमा परमाणु-दूषित पानी में ट्रिटियम की तुलना में कहीं अधिक हानिकारक हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक फुकुशिमा परमाणु दूषित जल में 60 से अधिक प्रकार के रेडियोन्यूक्लाइड होते हैं।

इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि फुकुशिमा परमाणु दूषित पानी में बहुत सारे रेडियोन्यूक्लाइड हैं, जिनमें से कई के पास कोई प्रभावी उपचार तकनीक नहीं है। स्वयं जापान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मल्टी-न्यूक्लाइड ट्रीटमेंट सिस्टम (एएलपीएस) द्वारा उपचारित परमाणु-दूषित पानी का लगभग 70 प्रतिशत निर्वहन मानकों को पूरा नहीं करता और इसे फिर से शुद्ध करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया कि एएलपीएस "परमाणु दूषित पानी में सभी रेडियोन्यूक्लाइड को नहीं हटा सकता"। इसके अलावा, जापान को सीवेज को समुद्र में छोड़ने में 30 साल या उससे भी अधिक समय लगेगा, और इससे होने वाली पर्यावरणीय आपदा अपरिवर्तनीय हो सकती है।

"परमाणु दुर्घटना से उत्पन्न रेडियोधर्मी सामग्री का निर्वहन नहीं किया जाना चाहिए, और एक स्वच्छ महासागर छोड़ना हमारी पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है।" यह जापानी नागरिक समूहों के प्रतिनिधि मसाशी तानी की आवाज़ है। फुकुशिमा प्रान्त और अन्य स्थानों में कई नागरिक संगठनों ने 7 तारीख को घोषणा की कि ढाई लाख से अधिक लोगों ने समुद्र में परमाणु दूषित जल छोड़े जाने के खिलाफ अपने हस्ताक्षर किए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित