कृपया अन्य खोज का प्रयास करें
सोना: एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण
एक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की यह स्थिति इसके इतिहास और इसके आंतरिक गुणों के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। सदियों से, अलग-अलग सभ्यताओं ने सोने को इसकी दुर्लभता, स्थायित्व और हर जगह स्वीकार किए जाने की वजह से महत्व दिया है। आर्थिक मंदी, भू-राजनीतिक तनाव या उच्च महँगाई के दौरान, ट्रेडर्स लगातार अनिश्चितता के खिलाफ़ हेजिंग के लिए सोने की ओर रुख करते रहे हैं। फिएट करेंसी (जिसे केंद्रीय बैंक अपनी इच्छानुसार प्रिंट कर सकते हैं) के ठीक उलट, सोने की आपूर्ति सीमित है, जिससे यह एक ठोस एसेट बन जाता है, जो दूसरे बाज़ारों के लड़खड़ाने पर भी अपनी वैल्यू बनाए रखता है।
इसके अलावा, सोने और अमेरिकी डॉलर के बीच संबंध सोने के बाज़ार की गतिशीलता को समझने के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर अमेरिकी चुनाव की अवधि के दौरान। आमतौर पर, एक कमज़ोर मुद्रा एक मज़बूत बुलियन (सोने-चाँदी) में तब्दील हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हैं:
सोने का अधिकांश लेन-देन अमेरिकी डॉलर में होता है। जब डॉलर कमज़ोर होता है, तो इसका मतलब है कि दूसरी मुद्राएँ रखने वाले खरीदार अपने मौजूदा फ़ंड का इस्तेमाल करके अधिक सोना खरीद सकते हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोना अधिक किफ़ायती हो जाता है और इसकी माँग बढ़ जाती है।
कमज़ोर डॉलर अक्सर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के भीतर महँगाई के दबाव का संकेत देता है। जैसे-जैसे महँगाई बढ़ती है, निवेशक सोने की ओर रुख करके अपनी संपत्ति के मूल्य को कम होने से बचा सकते हैं - यह एक ठोस और स्थिर संपत्ति है।
अगर अमेरिकी ब्याज़ दरें दूसरे देशों की तुलना में कम हैं, तो सोना रखना अधिक आकर्षक हो सकता है, क्योंकि ट्रेडर्स, अमेरिकी डॉलर वाले एसेट द्वारा दिए जाने वाले अपेक्षाकृत कम रिटर्न से बचना चाहते हैं।
Exness के ट्रेडिंग विशेषज्ञ एंटरेस थेमस्टोक्लस बताते हैं, “आने वाले अमेरिकी चुनाव के दौरान और उसके बाद, बाज़ार में अधिक अस्थिरता की संभावना के कारण सोने का आकर्षण और बढ़ सकता है। सोने का मौजूदा बाज़ार पहले से ही इस तेज़ी के संकेत दिखा रहा है।”
ऐतिहासिक पैटर्न से पता चलता है कि अनिश्चितता और आर्थिक उथल-पुथल के दौरान सोने की कीमत बढ़ती है, इसलिए अमेरिकी चुनाव सोने की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं। अनिश्चितता और नीतिगत बदलावों की संभावना के बीच, थेमस्टोक्लस ने भविष्यवाणी की है कि ट्रेडर्स सोने की ओर आकर्षित होंगे, खासकर जब चुनाव परिणाम बाज़ार में और अनिश्चितता पैदा करेंगे।
सोने की CFD ट्रेडिंग करते समय टाइट स्प्रेड की क्षमता
ट्रेडिंग में, स्प्रेड किसी एसेट की खरीद (आस्क) और बिक्री (बिड) कीमतों के बीच अंतर को बताता है। सोने की CFD ट्रेडिंग करने वालों के लिए, टाइट स्प्रेड लेन-देन की लागत को कम कर देता है। इस अंतर का गहरा असर हो सकता है, खासकर बार-बार ट्रेड करने वाले ट्रेडर्स पर।
टाइट स्प्रेड ट्रेडर्स को अधिक कुशलता से स्तर में एंट्री करने और एग्जिट करने की अनुमति देता है, जिससे हर ट्रेड की लागत कम हो जाती है। दुनिया के सबसे बड़े रिटेल ब्रोकर्स में से एक, Exness ने हाल ही में सोने की CFD ट्रेडिंग पर अपने स्प्रेड को 20%* तक कम कर दिया है, जिससे ट्रेडर्स को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ और अधिक ट्रेडिंग क्षमता मिली है।
सोने के बाज़ार में टाइट स्प्रेड से अलग-अलग ट्रेडिंग रणनीतियों को लाभ हो सकता है। जैसे-जैसे लेन-देन की लागत कम होगी, वैसे-वैसे और ज़्यादा ट्रेडर्स बाज़ार में आने के इच्छुक हो सकते हैं। टाइट स्प्रेड के साथ, बिड और आस्क कीमत के बीच का अंतर कम होता है, जिससे स्लिपेज कम हो जाता है।
सोने की CFD ट्रेडिंग के लिए टाइट स्प्रेड का लाभ उठाना
थेमस्टोक्लस ने कहते हैं, “टाइट स्प्रेड के लाभ को भुनाने की चाहत रखने वाले ट्रेडर्स के लिए, कुछ प्रमुख चीजें महत्वपूर्ण हैं”। “सबसे पहले, एक प्रतिष्ठित ब्रोकर को चुनना महत्वपूर्ण है, जो सोने पर प्रतिस्पर्धी स्प्रेड प्रदान करता हो, जैसे कि Exness. दूसरा, कम लेन-देन लागत के साथ भी, विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन आवश्यक है। ट्रेडर्स के पास हमेशा एक अच्छी रणनीति होनी चाहिए और जोखिम कम करने वाली सही तकनीकों का पालन करना चाहिए।”
ऐसे ट्रेडर्स, जो एक अच्छे लिवरेज और जोखिम प्रबंधन के साथ टाइट स्प्रेड का लाभ उठाते हैं, वे सोने के CFD बाज़ार को अधिक आत्मविश्वास के साथ नेविगेट कर सकते हैं और संभावित रूप से बेहतर लाभ हासिल कर सकते हैं। टाइट स्प्रेड के साथ, सोने की CFD ट्रेडिंग की पहुँच और आकर्षण बढ़ने की संभावना है, जिससे डाइवर्सिफाइड पोर्टफ़ोलियो में सोने की स्थिति और मज़बूत होगी।