iGrain India - मांग कमजोर बनी रहने मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है। जिस कारण मसूर की कीमतों में दबाव बना हुआ हुआ है। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई पोर्ट मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6150 रुपए हजीरा 6200 रुपए व कंटेनर 6450/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में आस्ट्रेलिया 6100/6200 रुपए व कनाडा 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
दिल्ली
दाल मिलर्स की मांग लिवाली शांत पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली छोटी मसूर में 100 रुपए व देसी बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6725 रुपए ,बूंदी 7250 रुपए उत्तरप्रदेश 7350 रुपए व देसी बड़ी 6525 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5900/6000 रुपए बीना 6000/6200 रुपए गंजबासोदा 5700/6100 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5800/6075 इंदौर 6150 रुपए व कटनी 6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7600/50 रुपए मोटी 6600/25 रुपए कानपुर 6350/6400 रुपए ललितपुर मोटी 5800/5900 रुपए छोटी 6000/6700 रुपए व उरई 5500/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6550 रुपए खुशरूपुर 6450 रुपए व मोकामा 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर में भी इस सप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।