iGrain India - मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने से चना की कीमतों में नरमी
नई दिल्ली। बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। नैफेड द्वारा इस साप्ताह चना की बिकवाली गत साप्ताह से कम भावो पर की गयी। जिससे चना की बढ़ती कीमतों पर दबाव देखा गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साप्ताह चना की बिजाई में गति में वृद्धि दर्ज की गयी। 27 अक्टूबर तक देश में चना की बिजाई 12.84 लाख हेकटेयर में गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 1.63 लाख हेकटेयर अधिक है। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 50/65 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6400 रुपए व राजस्थान लाइन 6435 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
देसी चना की तेजी गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मुंबई पोर्ट चना में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व स्थानीय मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में चना के भावो में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5800 रुपए जयपुर 6350/6400 रुपए बीकानेर 6100 रुपए व किशनगढ़ 5000/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में ज्यादा घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5000/6350 रुपए लातुर 6000/6100 रुपए,अकोला 6100/6150 रुपए नागपुर 6100/6150 रुपए उदगीर 5800/6000 रुपए जलगांव 6180/6500 रुपए व अहमदनगर 6300/6500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश चना में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6200 रुपए बीना 5800/6150 रुपए गंजबासोदा 5700/6200 रुपए कटनी 6250/6325 रुपए व इंदौर 6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
लिवाली शांत पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6100/6400 रुपए बीदर 4960/5656 रुपए व गदग 4421/6073 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से रायपुर चना में इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6250/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6425/6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7250/7550 रुपए भाटापरा 7250/7550 रुपए कटनी 7425/7625 रुपए,गुलबर्गा 7200/7700 रुपए जलगांव 7350/7550 रुपए इंदौर 7300/7700 रुपए व कानपुर 7100/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।