iGrain India - नई दिल्ली। चना दाल व बेसन में मांग नीरस बनी रहने से चना में मिलर्स की लिवाली ठंडी बनी हुई है। मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। नेफेड द्वारा चना की बिकवाली भाव घटाकर किये जाने भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। 29 दिसंबर तक देश में चना की बिजाई 97.05 लाख हेकटेयर में गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 8.75 लाख हेकटेयर कम है। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5850 रुपए व राजस्थान लाइन 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
देसी चना की गिरावट के असर से आयातित चना में इस सप्ताह लिवाली सुस्त रही। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह मुंबई पोर्ट चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व स्थानीय दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4600/5300 रुपए जयपुर 5850/5875 रुपए बीकानेर 5600/50 रुपए व किशनगढ़ 4500/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बना रहने व कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदा दर्ज किया गया। और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/5900 रुपए लातुर 5400/5450 रुपए,अकोला 5625/50 रुपए नागपुर 5700 रुपए उदगीर 5500/5600 रुपए जलगांव 5800/6100 रुपए व अहमदनगर 5100/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने व बिकवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5400/5500 रुपए बीना 5300/5500 रुपए गंजबासोदा 5300/5600 रुपए कटनी 5800/5850 रुपए व इंदौर 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5800/6200 रुपए बीदर 4865/5868 रुपए गदग 4800/6219 रुपए व हुबली 4570/5130 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस सप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5750/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6650/6775 रुपए भाटापरा 6775/6875 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 6750 रुपए इंदौर 6800 रुपए व कानपुर 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।