iGrain India - कानपुर। पोर्ट पर उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों पर दबाव देखा दर्ज किया गया। देश में मटर का बिजाई क्षेत्रफल गत वर्ष के 9.57 लाख हेक्टेयर से सुधरकर इस वर्ष 10 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। मटर उत्पादक क्षेत्रों में मौसम फसल के अनुकूल बना रहने से फसल की स्थिति बहुत अच्छी है। फसल की स्थिति अच्छी बनी रहने से इस वर्ष मटर के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से आयातित मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 5300 रुपए व हजीरा रसिया 4700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।मांग कमजोर पड़ने इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4850/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए । इसी प्रकार महोबा मटर मे भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4500/5000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर पड़ने से राठ मटर में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4200/4500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लेकिन उरई मटर में इस साप्ताह मांग में सुधार देखा गया और भाव 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 4300/4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों मे कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 5300/5400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।