iGrain India - मुम्बई। बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। नयी फसल का समय नजदीक देख आयातकों ने भी मसूर की बिकवाली भाव घटाकर कर रहे है। जिससे कीमतों पर दबाव बन हुआ है। मौसम फसल के अनुकूल बना हुआ है जो फसल फसल के लिए लाभदायक है।
इस बार मसूर की बिजाई भी अधिक हुई जिससे मसूर की उत्पादन में वृद्धि देखी जा सकती है। जिसे देखते हुए यहां से मसूर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में मसूर का कुल बिजाई क्षेत्रफल गत वर्ष के 18.46 लाख हेक्टेयर से बढ़कर इस बार 19.51 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है जबकि इसकी बिजाई प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6075/6100 रुपए हजीरा 6150/6175 रुपए व कंटेनर 6100/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर पड़ने से कोलकाता मसूर में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असरव दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 75/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6525 रुपए ,बूंदी 6950 रुपए उत्तरप्रदेश 7050 रुपए व देसी बड़ी 6475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5900/5950 रुपए गंजबासोदा 5400/6000 रुपए सागर 5800/6100 रुपए दमोह 5800/6100 रुपए इंदौर 6100/6125 रुपए व कटनी 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7500 रुपए मोटी 6500 रुपए कानपुर 6250/6300 रुपए व ललितपुर मोटी 5500/5800 रुपए छोटी 6000/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट केअसर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6300 रुपए खुशरूपुर 6200 रुपए व मोकामा 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।