iGrain India - नई दिल्ली। मकर सक्रांति व पोंगल की त्यौहारी मांग समाप्त होने से चना में इस साप्ताह ग्राहकी कमजोर रही। बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त पड़ने से चना में इस साप्ताह दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त रही जिस कारण चना की कीमतों पर दबाव देखा गया। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में चना का कुल बिजाई क्षेत्रफल गत वर्ष के 109.73 लाख हेकटेयर से घटकर इस वर्ष 102.9 लाख हेकटेयर रह गयी। दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 150/175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5800 रुपए व राजस्थान लाइन 5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
लिवाली सुस्त बनी रहने से आयातित चना में इस सप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 5325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4600/5400 रुपए जयपुर 5800/5825 रुपए बीकानेर 5650 रुपए व किशनगढ़ 5000/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/5800 रुपए लातुर 5800/25 रुपए अकोला 5550/75 रुपए नागपुर 5450/5500 रुपए उदगीर 5500/5600 रुपए जलगांव 5700/6051 रुपए व अहमदनगर 5100/5300 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5400/5500 रुपए बीना 5300/5500 रुपए गंजबासोदा 5200/5400 रुपए कटनी 5700/5750 रुपए व इंदौर 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
उत्पादक मंडियों में चना की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5400/5600 रुपए बीदर 4659/5769 रुपए गदग 4567/6462 रुपए व हुबली 4427/5687 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस सप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 5650/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6600/6850 रुपए भाटापरा 6700/6800 रुपए कटनी 6825 रुपए अकोला 6400/7200,गुलबर्गा 6700/7000 रुपए जलगांव 6700 रुपए इंदौर 6800/7200 रुपए व कानपुर 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।