iGrain India - चेन्नई। मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। उड़द दाल में मांग कमजोर बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण उड़द की कीमतों में घट बढ़ जारी है।आयातकों की बिकवाली बढ़ने ब लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द एफएक्यू में 100 रुपए व एसक्यू में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8450 रुपए व एसक्यू 9075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 15 डॉलर व एसक्यू में भी 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 980 डॉलर व एसक्यू 1075 डॉलर प्रति रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8875 रुपए व एसक्यू 9475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6500/7800 रुपए गंजबासोदा 4500/7800 रुपए बीना 5500/8200 रुपए व करेली 5200/7501 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 7000/9200 रुपए अकोला 9000 रुपए लातूर 8000/9000 रुपए बार्शी 7800/9000 रुपए व अहमदनगर 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर लिवाली कमजोर पड़ने से आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में इस साप्ताह में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सिमित बनी रहने से चंदौसी उड़द में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 8850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10250/11700 रुपए भाटापारा 11000/11300 रुपए जलगांव 11600 रुपए मेरठ 9500/10400 रुपए व इंदौर 10600/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।