iGrain India - नई दिल्ली। मूंग दाल में उठाव कमजोर पड़ने से मुंग में लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में नरमी दर्ज की गयी। बढे भावो पर लिवाली का समर्थन न मिलने से कीमतों पर दबाव देखा गया। दाल मिलर्स लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 8500/9100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से फ़िलहाल मूंग की कीमतों में नरमी देखी जा सकती है।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इसगिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6700/8550 रुपए जयपुर 7800/8800 रुपए मेड़ता 8000/9000 रुपए सुमेरपुर 6000/8000 रुपए नागौर 8000/9000 रुपए व किशनगढ़ 7300/8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह क दौरान मूंग की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/8375 रुपए इंदौर 8500/8800 रुपए करेली 5800/7700 रुपए व जबलपुर 6000/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8000/9500 रुपए बीदर 7467/8332 रुपए यादगीर 8105/8451 रुपए व गदग 8438/9401 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उपलब्धता कमजोर बनी रहने व मांग बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्तहांत में लातुर 8000/8500 रुपए अकोला 7600/10700 रुपए ,बार्शी 8200/9500 रुपए, जलगांव 8500/11600 रुपए व अहमदनगर 9500/11500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 8000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ललितपुर मूंग के भाव 6200/7000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
मूंग दाल
मूंग की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10700/13100 रुपए जोधपुर10700/10800 रुपए जलगांव 10900 रुपए व इंदौर 9800/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।