iGrain India - कानपुर। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में नए मटर की आवक शुरू हो चुकी है। मौसम अनुकूल बना रहने से इस वर्ष मटर फसल स्थिति अच्छी है। जिससे इस वर्ष मटर के उत्पादन में वृद्धि देखी जा सकती है। उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। DGFT द्वारा नोटिफिकेशन जारी के मटर आयात की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2024 किया गया। यह आयात BL DATE (SHIPPED ON BOARD) 30 अप्रैल 2024 या इससे पहले की होनी चाहिए, ये आयात बिना किसी MIP और कसी भी पोर्ट पर आयात किया जा सकता है। 30 अप्रैल 2024 के बाद कोई भी BL DATE आती है तो वे प्रतिबंधित श्रेणी में आयेगा। बाजार में नयी घरेलू फसल की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातकों द्वारा मटर की बिकवाली भाव घटाकर की गयी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मटर की कीमतों में 300/600 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव रूस 4200 रुपए व कनाडा 4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से कानपुर मटर में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4500/4550 रुपए व नयी 4200/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3500/4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3800/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार राठ मटर भी 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 4000/4500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयीं। उपलब्धता बढ़ने व सुस्त मांग के कारण मटर की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 5200/5250 रुपए व इंदौर 5300/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।