iGrain India - मुम्बई। आवक बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। मध्य प्रदेश व उत्तरप्रदेश की उत्पादक मंडियों में नयी मसूर की आवक शुरू हो चुकी है।
मंडियों में प्रतिदिन मसूर की आवक में बढ़त देखी जा रही। देसी मसूर की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातक भी भाव घटाकर मसूर की बिकवाली कर रहे है जिससे मसूर की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
मौसम अनुकूल बना रहने से इस वर्ष देश में मसूर फसल स्थिति अच्छी जिससे उत्पादन में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। कमजोर मांग के चलते अंतराष्ट्रीय बाजार में मसूर के भावो में 10/15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने व बाजार में नयी घरेलू फसल आ जाने से आयातकों ने मसूर की बिकवाली बढ़ायी।
बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मुंबई मसूर में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5875 रुपए हजीरा 5925 रुपए व कंटेनर 5950/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार कोलकाता मसूर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
मसूर दाल में मांग सुस्त पड़ने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ी हुई है। जिस कारण इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 150/225 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6125 रुपए ,बूंदी 6600 रुपए उत्तरप्रदेश 6700 रुपए व देसी बड़ी 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में नयी मसूर की उपलब्धता बढ़ने व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5100/5300 रुपए गंजबासोदा 5300/5800 रुपए सागर 5200/5675 रुपए दमोह 5200/5800 रुपए इंदौर 5850 रुपए व कटनी 6125/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7150/7200 रुपए मोटी 6350 रुपए कानपुर 6050/6100 रुपए व ललितपुर मोटी 5600/50 रुपए छोटी 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6200 रुपए खुशरूपुर 6100 रुपए व मोकामा 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोरपड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7200/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।