💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

सस्कैचवान में दलहन फसलों को रोगों एवं धुंआ से खतरा

प्रकाशित 14/06/2023, 05:14 pm
सस्कैचवान में दलहन फसलों को रोगों एवं धुंआ से खतरा

iGrain India - रेगिना । कनाडा के सबसे प्रमुख कृषि उत्पादक राज्य- सस्कैचवान में दलहन फसलों की बिजाई तो अच्छी हुई है क्योंकि मौसम की हालत काफी हद तक इसके लिए अनुकूल बनी हुई थी लेकिन अब हालात बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रांतीय संस्था- सस्कैचवान पल्स ग्रोअर्स के कार्यकारी निदेशक का कहना है कि शुष्क मौसम अभी चिंता का कारण बना हुआ है। इसके अलावा कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण वातावरण में धुएं का जो प्रसार हुआ वह भी दलहन फसलों के लिए घातक हो सकता है।

इतना ही नहीं बल्कि शुष्क मौसम के कारण फसल पर रोगों-कीड़ों के प्रकोप की आशंका भी बढ़ती जा रही है। 

हालांकि सस्कैचवान में इस बार मसूर एवं मटर सहित अन्य दलहनों तथा बीन्स की बिजाई सामान्य समय के कुछ बाद शुरू हुई लेकिन किसानों द्वारा जल्दी-जल्दी बिजाई किए जाने से इसकी प्रकिया सही वक्त पर पूरी हो गई।

पिछले साल से ही राज्य के कई भागों में शुष्क मौसम का सिलसिला चला आ रहा है जो अब तक बरकरार है। यह चिंता का विषय है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है मगर अधिकांश इलाकों में अब भी इसकी सख्त आवश्यकता महसूस की जा रही है। वर्षा में देर होने पर फसल को नुकसान हो सकता है और इसके विकास की गति धीमी पड़ सकती है। 

सस्कैचवान प्रान्त के मध्यवर्ती एवं दक्षिणी पश्चिमी भाग में 'ग्रास होपर्स कीट' का प्रकोप फैलने की सूचना मिल रही है लेकिन यह कहना अभी मुश्किल है कि यह कीट दलहन फसलों को कितना नुकसान पहुंचाएगा।

अल्बर्टा प्रान्त के जंगलों में लगी भीषण आग का धुआं सस्कैचवान पहुंचने लगा है जो दलहन फसलों के लिए अच्छा नहीं है। यह धुआं दलहन फसलों की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। वैसे वर्ष 2016 में इसी तरह का माहौल बनने से वहां तापमान में गिरावट आ गई थी और फसल की उपज दर में इजाफा हो गया था लेकिन इस बार का प्रभाव अभी अज्ञात है। 

अभी सस्कैचवान में दलहन फसलों की बिजाई प्रक्रिया समाप्त ही हुई है और राज्य के विभिन्न भागों में पौधे- नवजात अवस्था में है इसलिए उसे धुआं से कुछ खतरा हो सकता है।

राज्य में इस बार मसूर एवं मटर के उत्पादन क्षेत्र में 5 से 10 प्रतिशत तक की गिरावट आने की संभावना है जबकि काबुली चना का क्षेत्रफल 10 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं।

सरकारी एजेंसी- स्टैट्स कैन द्वारा सर्वे पर आधारित बिजाई क्षेत्र का अपना अनुमान 28 जून को जारी किया जाएगा और उसके बाद ही दलहनों के रकबे की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।                                                                                                                                                                                   

IGrain India

+91 9350141815

igrainind@gmail.com

Twitter igrain_india

Linked in linkedin.com/in/rahul-chauhan-igrain-india-a9090514  

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित