💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

म्यांमार में चालू वर्ष के दौरान 2 लाख टन तुवर के उत्पादन का अनुमान

प्रकाशित 14/06/2023, 06:13 pm
म्यांमार में चालू वर्ष के दौरान 2 लाख टन तुवर के उत्पादन का अनुमान

iGrain India - मांडले (भारती एग्री एप्प)। वर्ष 2023 के दौरान म्यांमार में अरहर (तुवर) का कुल उत्पादन पिछले साल से 10 हजार टन घटने की संभावना है जिससे निर्यात में भी कमी आ सकती है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के मार्केटिंग सीजन के आरंभ में म्यांमार में करीब 31 हजार टन तुवर का पिछला बकाया स्टॉक मौजूद रहने की संभावना है जबकि 2 लाख टन के संभावित उत्पादन के साथ इसकी कुल उपलब्धता 2.31 लाख टन पर पहुंच सकती है।

इसमें से 1.67 लाख टन से कुछ अधिक तुवर का निर्यात हो सकता है जबकि सीजन के अंत में करीब 64 हजार टन का अधिशेष स्टॉक मौजूद रह सकता है। 

इसके मुकाबले वर्ष 2022 के दौरान वहां करीब 30 हजार टन के बकाया स्टॉक तथा 2.10 लाख टन के उत्पादन के साथ तुवर की कुल उपलब्धता 2.40 लाख टन पर पहुंची थी जिसमें से 2.09 लाख टन का निर्यात होने के बाद 31 हजार टन का अधिशेष स्टॉक बच गया था।

वर्ष 2021 में 25 हजार टन के बकाया स्टॉक एवं 1.60 लाख टन के उत्पादन के साथ तुवर की कुल उपलब्धता 1.85 लाख टन पर पहुंची थी। इसमें से 1.55 लाख टन से कुछ अधिक का निर्यात होने के बाद वहां करीब 30 हजार टन का अधिशेष स्टॉक बच गया है। म्यांमार में तुवर की घरेलू खपत ज्यादा नहीं होती है और किसान मुख्यत: निर्यात उद्देश्य के लिए इसका उत्पादन किया जाता है।

म्यांमार से तुवर का अधिकांश निर्यात भारत को होता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू वर्ष के दौरान भारत में म्यांमार से जनवरी में 55,172 टन, फरवरी में 33,649 टन, मार्च में 44,540 टन तथा अप्रैल में 16,842 टन तुवर का आयात हुआ जबकि मई में इसकी मात्रा 14,419 टन रहने की संभावना है।

इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि म्यांमार अपनी तुवर के निर्यात योग्य स्टॉक के अधिकांश भाग का शिपमेंट कर चुका है और अब उसके पास इसका सीमित स्टॉक बचा हुआ है। इससे भारत को तुवर आयात के लिए अफ्रीकी देशों पर निर्भर रहना होगा। 

वर्ष 2022 के दौरान म्यांमार से भारत को जनवरी में 23,150 टन, फरवरी में 31,924 टन, मार्च में 36,269 टन, अप्रैल में 1275 टन, मई में 575 टन, जून में 1325 टन, जुलाई में 4700 टन, अगस्त में 28,099 टन, सितम्बर में 22,225 टन, अक्टूबर में 7225 टन, नवम्बर में 22,449 टन तथा दिसम्बर में 18,052 टन तुवर का निर्यात हुआ था।                                                                                                                                                                                                                                                               

IGrain India

+91 9350141815

igrainind@gmail.com

Twitter igrain_india

Linked in linkedin.com/in/rahul-chauhan-igrain-india-a9090514  

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित