iGrain India - कमजोर ग्राहकी के चलते तुवर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी नीरस बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। बर्मा निर्यातकों द्वारा तुवर की बिकवाली भाव घटाकर किये जाने से तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
दूसरी तरफ अफ्रीकन नयी तुवर के सौदे होने शुरू हो गए है। अफ्रीकन नयी गजरी तुवर 7400 रुपए व लाल मलावी 6400 रुपए प्रति क्विंटल सितंबर डिलीवरी का व्यापार हो रहा है। जिस कारण लिवाल ऊंचे भावो से हाथ खींच रहे है।
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मुंबई अफ्रीकन तुवर में 300/350 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 8200 रुपए गजरी 8100 रुपए मलावी 7800 रुपए व सूडान 9950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान तुवर बर्मा तुवर लेमन में 30 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सीएंडएफ लेमन 1220 डॉलर व लिंके 1225 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व कमजोर मांग के चलते दिल्ली तुवर में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 9800 रुपए व महाराष्ट्र लाइन 9900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
तुवर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण चालु साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 8800/10250 रुपए अकोला 10300 रुपए नागपुर 10300/50 रुपए व हिंगणघाट 9900/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 9500/10150 रुपए बीदर 9631/10338 रुपए रायचूर 9109/9475 रुपए तालिकोट 9429/9629 रुपए व यादगीर 9704 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालु सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी डिलीवरी 10600/10650 रुपए,जबलपुर 8000/9500 रुपए, पिपरिया 7000/9800 रुपए व करेली 8300/9451 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर में इस सप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 10400/10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 9300/9350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
ग्राहकी का अभाव बना रहने व तुवर की गिरावट के असर से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 13650/14350 रुपए, भाटापारा 13600/13800 रुपए, कटनी फटका 13400/13700 रुपए, अकोला 13500/14300 रुपए,लातूर फटका 13800/14000 रुपए, गुलबर्गा फटका 13600/14200 रुपए व कानपुर फटका 13300/13700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।