💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का एटीएम बन गया है झारखंड : अमित शाह

प्रकाशित 24/05/2024, 10:58 pm
© Reuters.  कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का एटीएम बन गया है झारखंड : अमित शाह
XNO/USD
-

जामताड़ा, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दुमका लोकसभा सीट के अंतर्गत जामताड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम बन गया है। कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ और उसके मंत्री आलमगीर आलम के यहां से 35 करोड़ रुपए मिले। इस तरह लूट मचाने वालों के लिए जेल एकमात्र सही जगह है।

अमित शाह ने दुमका की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वह झारखंड आंदोलन के सेनानी दुर्गा सोरेन की विरासत लेकर चल रही हैं, लेकिन हेमंत सोरेन ने उनके साथ न्याय नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने सीता सोरेन को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए इस सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि खुद को झारखंड का हितैषी बताने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर बैठ गया है, जिसने अलग झारखंड के मुद्दे को वर्षों तक लटकाए रखा। यह अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने अलग झारखंड राज्य के स्वप्न को साकार किया। भारतीय जनता पार्टी बिरसा मुंडा के सपनों का भारत बनाने में जुटी है। 2025 को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के वर्ष को पीएम मोदी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

झारखंड के संथाल परगना इलाके से जुड़े मुद्दों की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जगह दी। अब, मोदी सरकार सभी रेलवे स्टेशनों पर संथाली भाषा में सार्वजनिक घोषणाओं को अनिवार्य बनाने जा रही है। केंद्र में पहली बार आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी भाजपा की सरकार ने बनाया और आदिवासी कल्याण का बजट 25,000 करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने झारखंड को नक्सलवाद की समस्या से मुक्त कराया है। आज बूढ़ा पहाड़, ट्राई जंक्शन और गिरिडीह के इलाके नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं। झारखंड में गौ तस्करी की समस्या का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हम असम की तरह यहां गौ तस्करी को जीरो कर देंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा भी कांग्रेस-जेएमएम जैसी पार्टियों ने अटका-लटकाकर रखा था। हमारी सरकार बनने पर हमने पांच साल में केस जीता, भूमि पूजन किया और मंदिर भी बनाया। मंदिर के लिए कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया, तो वह नहीं आए। इसका कारण यह है कि वह उस वोट बैंक के लोगों से डरते हैं, जो आदिवासियों की जमीन लूटते हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित