💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

रात के समय तापमान में वृद्धि का स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर : विश्लेषण

प्रकाशित 21/06/2024, 08:43 pm
रात के समय तापमान में वृद्धि का स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर : विश्लेषण

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं इसी के चलते मुंबई में रात के तापमान में सबसे अधिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस मामले में एक नए विश्लेषण से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ये हर साल करीब 50 से 80 रातों में देखा गया है। क्लाइमेट सेंट्रल और क्लाइमेट ट्रेंड्स द्वारा किए गए विश्लेषण में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण रात के समय तापमान में वृद्धि हो रही है, जिसका असर भारत और दुनिया भर में नींद की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

जलवायु परिवर्तन के कारण दिन की तुलना में रात के तापमान में अधिक तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों का जलना है।

जलवायु परिवर्तन के मामले में संवेदनशील देशों में से एक भारत में पिछले दशक में रात्रि के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 जून को राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 12 वर्षों में सबसे गर्म रात रही। पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह 1969 के बाद से शहर का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

विश्लेषण से पता चलता है कि 2018 और 2023 के बीच केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू और कश्मीर और आंध्र प्रदेश के शहरों में जलवायु परिवर्तन के कारण हर साल लगभग 50 से 80 दिन तापमान सीमा से ऊपर चला गया।

वहीं मुंबई में रात के तापमान में सबसे अधिक बदलाव देखा गया है, शहर में ग्लोबल वार्मिंग के कारण 65 दिन अतिरिक्त गर्म रातें देखी गई हैं।

पश्चिम बंगाल और असम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहे। यहांं जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, सिलचर, डिब्रूगढ़ और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में जलवायु परिवर्तन के कारण हर साल औसतन 80 से 86 दिन पारा 25 डिग्री से ऊपर रहा।

जलवायु परिवर्तन के कारण कई शहरों का तापमान कई दिनों तक 20 डिग्री से अधिक रहा। इन शहरों में गंगटोक, दार्जिलिंग, शिमला और मैसूर शामिल हैं। यहां औसतन 26, 30, 31 और 54 रातों के तापमान में इजाफा हुआ।

रात के समय अधिक तापमान मानव के शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। रात में शरीर का तापमान बढ़ने से मौत का खतरा बना रहता है।

इसके साथ ही नींद की गुणवत्ता और अवधि पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। खराब नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रही है। इस समस्या का बुजुर्गों पर ज्यादा असर होता है।

यह सभी निष्कर्ष उस सप्ताह के दौरान सामने आए, जब कई भारतीय शहरों में रात की गर्मी के नए रिकॉर्ड देखे गए।

19 जून को दिल्ली ने अब तक के सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारा 35.2 डिग्री तक पहुंच चुका था। क्लाइमेट सेंट्रल के विश्लेषण के अनुसार 2018 से 2023 के बीच दिल्ली में 25 डिग्री से ज्यादा तापमान वाली लगभग चार अतिरिक्त रातें दर्ज की गईं।

18 जून को राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो 1969 के बाद सबसे अधिक रात का तापमान था।

वहीं अलवर में लगभग नौ अतिरिक्त रातों का तापमान 25 डिग्री से अधिक देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश में, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और वाराणसी में भी इस सप्ताह 33 डिग्री से लेकर 33.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वाराणसी में 2018 से 2023 तक जलवायु परिवर्तन के कारण 25 डिग्री से अधिक तापमान वाली चार अतिरिक्त रातें देखी गईं।

रात के समय लगातार बढ़ते तापमान के कारण बढ़ते तनाव और थकावट से मौतें हो रही हैं।

वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन और क्लाइमामीटर के वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, भारत में चल रही वर्तमान हीट वेव जलवायु परिवर्तन के कारण और अधिक खतरनाक हो गया है।

--आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित