💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

साहित्य जगत के दो अनमोल रत्न, 'पद्मश्री' विनायक कृष्ण गोकाक और उड़िया भाषा के 'कालिदास' गंगाधर मेहरे, जिनकी लेखनी ने रचे नए कीर्तिमान

प्रकाशित 09/08/2024, 08:28 pm
साहित्य जगत के दो अनमोल रत्न, \'पद्मश्री\' विनायक कृष्ण गोकाक और उड़िया भाषा के \'कालिदास\' गंगाधर मेहरे, जिनकी लेखनी ने रचे नए कीर्तिमान

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कन्नड़ और उड़िया भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार विनायक कृष्ण गोकाक और गंगाधर मेहरे ने अपनी रचनाओं में क्षेत्रीय अस्मिता, संस्कृति और सहज मानव भावों को खूबसूरती से एक लड़ी में पिरोया। भारत के इन दो महान साहित्यकारों की आज जयंती है। 'पद्मश्री ' से सम्मानित विनायक कृष्ण गोकाक कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में शुमार हैं। उनका जन्म 9 अगस्त 1909 को कर्नाटक के हावेरी जिले में हुआ था। वो एक कुशल कवि, उपन्यासकार, समालोचक, नाटककार और निबंध लेखक थे। 1934 में उनका प्रथम कविता संकलन 'कलोपासक' प्रकाशित हुआ था, जो बेहद प्रसिद्ध हुआ

विनायक कृष्ण गोकाक को 'कन्नड़ भाषा में' आधुनिक समालोचना का जनक' कहा जाता है। उनके प्रसिद्ध नाटकों में 'जननायक' (1939) और 'युगांतर' (1947) शामिल हैं। गोकाक की सर्वश्रेष्ठ रचना उनका महाकाव्य 'भारत सिंधु रशिम' है।

इस महाकाव्य में एक ओर विश्वामित्र का आख्यान है जो क्षत्रिय राजकुमार होकर भी ऋषि बन गए। दूसरी ओर इसमें आर्य और द्रविड़ समस्याओं के सामरस्य और 'भारतवर्ष' के आविर्भाव की कथा है।

कन्नड़ साहित्य में विनायक कृष्ण गोकाक का अमूल्य योगदान है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें साल 1961 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विनायक कृष्ण गोकाक ने 1961 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी अपने नाम किया था। उन्हें 1990 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी नवाजा गया था। विनायक कृष्ण गोकाक ने 28 अप्रैल 1992 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

वहीं उड़िया भाषा के कालिदास माने जाने वाले गंगाधर मेहरे का जन्म 9 अगस्त, 1862 को उड़ीसा के बरगढ़ जिले में हुआ था। एक निर्धन जुलाहा परिवार में जन्मे गंगाधर बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

गंगाधर मेहरे के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कपड़े बनाते-बनाते ही कविता करना सीख लिया था। उन्होंने अपने गांव में वैद्य के रूप में भी काम किया था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने गांव में एक स्कूल खोलकर बच्चों को भी पढ़ाया था।

गंगाधर मेहरे को हिंदी और बंगाली में भाषा का भी ज्ञान था। वो उड़ीया के अलावा बंगाली पत्रिका और समाचार पत्र भी पढ़ा करते थे। उन्होंने स्कूली शिक्षा के दौरान संस्कृत भाषा भी सीखी थी।

गंगाधर मेहरे का पहला काव्य (काव्य कृति) 'रस-रत्नाकर' था। इसके बाद उन्होंने आधुनिक उड़िया शैली में कविताएं और काव्य लिखे। उन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की, लेकिन 'प्रणय वल्लरी' और 'तपस्विनी' ने सर्वाधिक प्रसिद्ध हासिल की है। उनके लगभग सभी लेखन में मौलिकता की झलक मिलती है। गाधर मेहरे ने 4 अप्रैल, 1924 को जीवन की अंतिम सांस ली थी।

इन्हें उड़िया भाषा का कालिदास कहा जाता है। जानते हैं क्यों? क्योंकि इन्हें भी उनकी ही तरह साहित्य में 'प्रकृति-कवि' माना जाता है। वो कवि जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को अतिसुन्दर, अमृतमय और अमृत से युक्त देखता है और पढ़ने वालों को भी उसी तरह देखने को मजबूर कर देता है।

--आईएएनएस

एसएम/केआर

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित