💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

यूपी समेत देश के कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल; ओपीडी ठप, मरीज परेशान

प्रकाशित 13/08/2024, 06:44 pm
यूपी समेत देश के कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल; ओपीडी ठप, मरीज परेशान
INBA
-

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में देश के कई राज्यों में डॉक्टरों का मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ केजीएमयू में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों ने ओपीडी में कामकाज ठप्प कर दिया है। डॉक्टर वार्ड में भर्ती मरीजों को भी देखने नहीं पहुंचे। इसके चलते तत्काल केजीएमयू प्रशासन ने सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई।

डॉक्टर कोलकाता के आरजे कर मेडिकल कॉलेज की महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने महिला डॉक्टर को न्याय मिलना चाहिए जैसी नारे भी लगाए।

डॉक्टरों का कहना है कि हम मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने आज भी कार्य का बहिष्कार किया है। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।

उधर कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में डॉक्टरों ने आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टरों की उपस्थिति देखी गई।

इस मौके पर मार्ड के डॉक्टरों ने यह स्पष्ट किया कि अब ऐसे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही 'डॉक्टरों को न्याय मिलना चाहिए' जैसी नारे भी लगाए। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

मुंबई में भी डॉक्टरों की हड़ताल देखने को मिल रही है। मुंबई के नायर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करते हुए नारे लगाए। डॉक्टरों ने 'नो सेफ्टी, नो ड्यूटी' और हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारे भी लगाए।

वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मरीजों के लिए केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मृतक मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग की छात्रा थी। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद छात्रा अपने दोस्तों के साथ डिनर करने गई। इसके बाद, उसका कुछ पता नहीं चला। इस घटना के सामने आने के बाद मेडिसिन विभाग में हड़कंप मच गया।

चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल मे छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था। घटनास्थल से मृतक छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक महिला के मुंह, दोनों आंख और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले थे। इसके अलावा, होठ, गर्दन, पेट सहित शरीर के कई भागों में चोट के निशान मिले थे।

--आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित