💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

फरलो पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने वीडियो के जरिए फॉलोअर्स को दिया संदेश

प्रकाशित 14/08/2024, 12:05 am
फरलो पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने वीडियो के जरिए फॉलोअर्स को दिया संदेश

बागपत, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बलात्कार और हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम 11वीं बार फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया। जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम ने यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से अपने अनुयायियों को आर्शीवाद दिया। राम रहीम ने वीडियो में कहा कि वो 21 दिनों तक बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में रुकेगा।वीडियो संदेश में राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की कि वे उससे मिलने के लिए आश्रम न आएं, बल्कि अपने-अपने घरों में ही रहें और सेवा करते रहें। राम रहीम ने इस वीडियो में कहा, सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद, आपके दर्शन के लिए फिर से हाजिर हुए हैं, मालिक आप सबको बहुत-बहुत खुशियां दे। आपको अपने-अपने घरों में रहना है। किसी को यहां नहीं आना है। जैसे सेवादार भाई आपको बताएंगे, वैसी ही आपको सेवा करनी है। मालिक बहुत-बहुत आपको खुशियां दे।

इससे पहले, हरियाणा सरकार ने बलात्कार और हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिनों के लिए फरलो मंजूर की है। मंगलवार को ये सुबह करीब साढ़े छ बजे जेल से बाहर आया और करीब साढ़े आठ बजे यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा डेरा आश्रम पहुंचा। अब 21 दिनों के लिए यह आश्रम में ही रहेगा। इसके लिए बागपत जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम भी किए हैं।

बता दें कि पिछली बार राम रहीम को जनवरी में 50 दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम ने जून में हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसमें 21 दिन की फरलो के निर्देश दिए जाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा। राम रहीम 11वीं बार जेल से बाहर आया है।

साध्वी से यौन शोषण और हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हरियाणा की रोहतक में सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम ने फरलो के लिए जेल प्रशासन को आवेदन दिया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे 21 दिन की फरलो दी।

ज्ञात हो कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमीत राम रहीम को फरलो और पैरोल दिए जाने पर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

हाई कोर्ट ने कहा था कि जेल नियमों के अनुसार ही जेल प्रशासन को इसका अधिकार है और वह ही गुरमीत राम रहीम की फरलो या पैरोल पर फैसला ले सकता है। नवंबर 2023 में गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों के लिए जेल से रिहा किया गया था। पिछले साल उसे तीन बार पैरोल दी गई थी। अब तक उसे 205 दिनों के लिए पैरोल और फरलो दी जा चुकी है।

जेल मैनुअल के अनुसार, एक दोषी को एक साल में 70 दिन की पैरोल मिल सकती है। राम रहीम को अगस्त 2017 में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2019 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने भी राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

--आईएएनएस

एससीएच/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित