💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

नबद्वीप के राधारमण सेवाश्रम में पड़े थे नेताजी के कदम, आज भी उनके अस्तित्व की होती है अनुभूति

प्रकाशित 15/08/2024, 02:29 am
नबद्वीप के राधारमण सेवाश्रम में पड़े थे नेताजी के कदम, आज भी उनके अस्तित्व की होती है अनुभूति

नबद्वीप (पश्चिम बंगाल), 14 अगस्त (आईएएनएस)। पूरे देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नबद्वीप में एक आश्रम है, जो आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों को संजोये है।देश की आजादी के लिए लड़ने वाले भारत के महान क्रांतिकारियों की बात करें इनकी कहानियां देश के अलग-अलग हिस्सों में फैली हुई हैं। उनमें से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लोगों के दिलों में आज भी खास स्थान रखा हुआ है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियां देश के अलग-अलग हिस्सों में फैली हुई हैं। इसी प्रकार नदिया के नबद्वीप नगर राधारमण सेवाश्रम है, जो वर्तमान समय में भी नेताजी की यादों को ताजा करती है।

बता दें कि नबद्वीप शहर में कई स्थानों पर उनके कई स्मारक हैं। इसमें से एक नबद्वीप शहर के बरालघाट इलाके में राधारमण सेवाश्रम है। यह आश्रम शुरू से ही मानव सेवा के लिए समर्पित था, उस समय आश्रम के अधिकारियों द्वारा एक अस्पताल भी बनाया गया था, कहा जाता है कि यह उस समय नबद्वीप शहर का एकमात्र अस्पताल था। ईश्वर की आराधना के अतिरिक्त जीवित लोगों की सेवा ही इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य था।

जब इस आश्रम के सेवा कार्यों के बारे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सुना और जब वे नबद्वीप शहर, बरलघाट आए तो सेवाश्रम के तत्कालीन पदाधिकारियों से बात की और इस सेवा कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की और सेवा कार्यों के साथ-साथ नबद्वीप के बारे में भी लिखा।

वर्तमान में इस आश्रम में प्रवेश करते ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा दिखाई देती है। पास में ही उनके हाथ से आश्रम के सेवा कार्यों की प्रशंसा लिखी गई है जिसके उनकी तस्वीर भी लगाई गई है। नेताजी ने लिखा था, ''मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई। नबद्वीप में राधारमण सेवाश्रम - मैंने इस संस्था की प्रशंसा कई लोगों से सुनी थी। आज मुझे अपनी आंखों से देखकर संतुष्टि हुई। जो लोग इस संस्था के संरक्षक हैं, वे धन्य हैं। मैं ईश्वर से इसके भविष्य के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। यही पवित्र संस्था है।" इसके नीचे नेताजी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

आश्रम के अनुसार इस मंदिर में आज भी 23 जनवरी के दिन को सम्मान पूर्वक मनाया जाता है। यहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न भी मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है। आज भी यहां कोई आता है, तो उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अस्तित्व की अनुभूति होती है।

--आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित