💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

15 अगस्त 1947 के बाद शुरू हुई परंपरा, जानिए क्यों दिए जाते हैं वीरता पुरस्कार ? 

प्रकाशित 15/08/2024, 03:06 am
15 अगस्त 1947 के बाद शुरू हुई परंपरा, जानिए क्यों दिए जाते हैं वीरता पुरस्कार ? 

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 की आजादी के जश्न में हर देशवासी डूबा हुआ है। भारत 200 साल तक अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर में जकड़ा था। ब्रिटिश हुकूमत में खुद की पहचान बनाए रखने के लिए भारत ने बहुत संघर्ष किया था। देश को आजाद कराने के लिए सैकड़ों क्रांतिकारियों ने प्राणों का बलिदान दिया था। आजादी के तीन साल बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने देश के जवानों की बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार- परम वीर चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र देने शुरू किए थे।

परमवीर चक्र भारतीय सेना का सर्वोच्च सम्मान है। देश के जवानों को कर्तव्य पथ पर दुश्मनों से मुकाबला करते समय अदम्य साहस दिखाने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया जाता है। 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह मेडल अस्तित्व में आया था।

महावीर चक्र भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों को दिया जाता है। कर्तव्य पथ पर दुश्मनों का डटकर सामना करने के लिए जवानों को यह मेडल प्रदान किया जाता है। महावीर चक्र के अलावा सरकार हर महीने उन्हें एक तय राशि भी देती है। चांदी से बना हुआ यह गोलाकार मेडल सफेद और नारंगी रंग के फीते से बंधा होता है।

कीर्ति चक्र भी जवानों के परम साहस और दृढ़ संकल्प के लिए दिया जाता है। यह मेडल सेना, नौसेना, वायु सेना और रिजर्व सेना के कर्मचारी से लेकर अधिकारी को प्रदान किया जाता है। हरे रंग के फीते में लटका हुआ यह मेडल गोलाकार होता है। इसकी शुरुआत 4 जनवरी 1952 को की गई थी।

वीर चक्र भारतीय जवानों को उनकी अदम्य और असाधारण वीरता के लिए प्रदान किया जाता है। यह मेडल गोलाकार होता है, जिसके बीच में पांच नोक बने होते हैं। वीर चक्र के अलावा वीर जवानों को हर माह एक तय राशि भी दी जाती है। वीर चक्र की शुरुआत भी 26 जनवरी 1950 को हुई थी।

शौर्य चक्र कांसे से बना हुआ गोलाकार पदक होता है। यह मेडल पीस टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड की श्रेणी में आता है। दुश्मनों से मुकाबला करते समय अदम्य साहस का परिचय देने के लिए, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के वीर जवानों को यह पदक दिया जाता है। शौर्य चक्र की शुरुआत 4 जनवरी 1950 को हुई थी।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित