शिमला, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।उन्हें ऊना जिले में अपने पैतृक स्थान हरोली में दिल का दौरा पड़ा और चंडीगढ़ में पीजीआई ले जाते समय उनका निधन हो गया।
सिम्मी अग्निहोत्री का शनिवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
--आईएएनएस
एसएचके/सीबीटी