पटना, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राजद ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा और संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों नेता गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार दोनों को उम्मीदवार बनाया गया है।
मनोज झा का राज्यसभा जाना पहले से तय माना जा रहा था। जबकि, संजय यादव की राजनीति में इसे प्रवेश माना जा रहा है।
बिहार से राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसमें जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दो-दो तथा भाजपा और कांग्रेस की एक-एक सीट शामिल हैं।
जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े, भाजपा के सुशील कुमार मोदी, राजद के मनोज कुमार झा और अशफाक करीम और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।
--आईएएनएस
एमएनपी/एबीएम